कभी आसान नहीं होता MRI का डर...छवि मित्तल ने शेयर किया कैंसर जर्नी का डरावना अनुभव

Chhavi Mittal Cancer Story: कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर एमआरआई स्कैन का डरावना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि हर बार डरती हूं, लेकिन मुस्कान के पीछे छिपा लेती हूं।
Chhavi Mittal Share MRI Experience
छवि मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhavi Mittal Share MRI Experience: टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पुराने दर्दनाक अनुभवों को याद करते हुए बताया कि कैंसर से उबरने के बाद भी वह अब तक कुछ यादों से डर जाती हैं।

छवि ने अपने पोस्ट में बताया कि हाल ही में उन्हें ब्रेस्ट एमआरआई स्कैन के लिए जाना पड़ा, जिसने उन्हें 2022 की वो भयावह यादें फिर से याद दिला दीं, जब उन्हें अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। उन्होंने कहा कि एमआरआई करवाना अब भी उनके लिए बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि हर बार वह उस डर और चिंता को फिर से जीती हैं।

छवि ने वीडियो शेयर किया अपने कैंसर का अनुभव

छवि मित्तल ने वीडियो में कहा, “सबसे ज्यादा डर मुझे केनुला लगवाने से लगता है। मेरी नसें पतली हैं, इसलिए दर्द और डर दोनों बढ़ जाते हैं। इस बार भी वही हुआ, लेकिन मैंने अपनी मुस्कान के पीछे उस डर को छिपा लिया।” उन्होंने यह भी बताया कि पहले एमआरआई के बाद रिपोर्ट सामान्य नहीं थी, और उन्हें 15 दिन बाद दोबारा स्कैन करवाने के लिए कहा गया था- वो 15 दिन उनके लिए बेहद मुश्किल थे। छवि ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कुछ अनुभव कभी आसान नहीं होते, चाहे आप कितने भी मजबूत क्यों न हों। एक कैंसर सर्वाइवर के तौर पर नॉर्मल एमआरआई भी मेरे लिए मुश्किल बन जाता है।”

अब एक्ट्रेस कर रहीं महिलाओं को जागरूक

छवि मित्तल आज एक कैंसर अवेयरनेस एक्टिविस्ट के रूप में काम कर रही हैं। वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए हेल्थ, फिटनेस और माइंडफुल ईटिंग को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कई बार बताया है कि किस तरह संतुलित डाइट और पॉजिटिव माइंडसेट ने उन्हें इस कठिन जर्नी में मदद की।

टीवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ छवि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एमए कर चुकी हैं और अपनी आवाज में कई गाने भी रिकॉर्ड किए हैं। अब वह अपने चैनल एसआईटी (Shitty Ideas Trending) के जरिए रियल-लाइफ कहानियों पर आधारित शॉर्ट फिल्में और वेब सीरीज बनाती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com