Bigg Boss Marathi 6: 'बाहर तलवार चलाऊंगी', तन्वी कोलते को धमकी देना दिव्या शिंदे को पड़ा भारी, शो से हुईं बाहर

Bigg Boss Marathi Controversy: बिग बॉस मराठी 6 में दिव्या शिंदे को मिड-वीक घर से बाहर कर दिया गया। टास्क के दौरान तन्वी कोलते को तलवार चलाने की धमकी देने और नियमों के उल्लंघन के चलते कड़ा फैसला लिया।
Bigg Boss Marathi 6 Controversy Divya Shinde eviction Tanvi Kolte threat
दिव्या शिंदे (इमेज-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bigg Boss Marathi 6 Mid Week Eviction: रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो बिग बॉस मराठी 6 में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ आया है। शो के चौथे हफ्ते के दौरान प्रतियोगी दिव्या शिंदे को उनके हिंसक और विवादित व्यवहार के कारण मिड-वीक घर से बाहर कर दिया गया है। यह इविक्शन सामान्य वीकेंड इविक्शन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था, जिसने घर के सदस्यों और दर्शकों को पूरी तरह चौका दिया।

सूत्रों के अनुसार, शो की शुरुआत से ही घर के भीतर तनाव लगातार बढ़ रहा था। प्रतियोगी बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और टास्क भी अधूरे छोड़ रहे थे, जिसके लिए बिग बॉस ने कई बार चेतावनी भी दी थी। हालांकि, असली विवाद एक टास्क के दौरान शुरू हुआ, जिसमें घरवालों को उन दो सदस्यों के नाम बताने थे जिन्हें वे खेल के लिए अयोग्य मानते थे और उन्हें लाल रंग से रंगना था। इस टास्क के दौरान तन्वी कोलते ने दिव्या शिंदे को यह कहते हुए बोला कि वह घर में रहने के लायक नहीं हैं।

दिव्या शिंदे पर लगा बड़ा आरोप

तन्वी के इस आरोप पर दिव्या शिंदे ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने खेल की दिशा ही बदल दी। दिव्या ने कैमरे के सामने गुस्से से घर के बाहर 'तलवार' का उपयोग करने की बात कही और चेतावनी दी कि जो लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं, उन्हें बाहर निकलने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस बयान ने घर में हंगामा खड़ा कर दिया और तन्वी कोलते, अनुश्री माने व रुचिता जामदार ने दिव्या पर साथी प्रतियोगियों को धमकाने का आरोप लगाया।

Bigg Boss Marathi 6 Controversy Divya Shinde eviction Tanvi Kolte threat

दिव्या शिंदे ने मांगी माफी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिग बॉस ने दिव्या को कन्फेशन रूम में बुलाया। वहां दिव्या ने स्वीकार किया कि उनके शब्द वाकई एक धमकी थे। उन्होंने बिग बॉस से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने पीड़ित प्रतियोगियों से माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। उनके इस अड़ियल रवैये और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए, बिग बॉस ने घरवालों की सहमति से उन्हें घर से निकलने का निर्णय लिया। यह घोषणा 6 फरवरी के एपिसोड में की गई, जो इस सीजन के सबसे बड़े झटकों में से एक है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com