-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rose Day Special Madhubala Dilip Kumar Love Story Rose Letter
Rose Day Special: जब मधुबाला ने खत के साथ दिलीप कुमार को भेजा था गुलाब, यहीं से शुरू हुई प्रेम कहानी
- Written By: सोनाली झा
Dilip Kumar Madhubala Romance: रोज डे पर मधुबाला और दिलीप कुमार की अधूरी प्रेम कहानी फिर याद की जा रही है। कहा जाता है कि मधुबाला ने खत के साथ गुलाब भेजकर अपने प्यार का इजहार किया था।

मधुबाला और दिलीप कुमार की अधूरी प्रेम कहानी (इमेज-सोशल मीडिया)
Madhubala Dilip Kumar Love Story: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत ‘रोज डे’ के साथ हो चुकी है। प्यार के इजहार के लिए गुलाब को सबसे खूबसूरत प्रतीक माना जाता है। फिल्मी दुनिया में भी गुलाब और मोहब्बत के कई यादगार किस्से मिलते हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में से एक है मधुबाला और दिलीप कुमार की मोहब्बत, जिसकी शुरुआत भी एक गुलाब से हुई थी।
कहा जाता है कि मधुबाला दिलीप कुमार की जबरदस्त फैन थीं। जब उन्होंने पहली बार दिलीप साहब को देखा, तो मानो उन्हें अपना पूरा संसार नजर आ गया। दिलीप कुमार उस समय अविवाहित थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि मधुबाला उन्हें मन ही मन चाहने लगी हैं। एक दिन दिलीप कुमार के पास मधुबाला की ओर से एक पत्र और एक पैकेट पहुंचा। पत्र में लिखा था कि आपको एक गुलाब का फूल भेज रही हूं। प्यार कबूल हो तो गुलाब अपने पास रखिए, वरना इन्हीं हाथों वापस भेज दीजिए।
फिल्मों से बढ़ा रिश्ता
दिलीप कुमार ने वह गुलाब अपने पास रख लिया। इसी एक फैसले ने बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी की नींव रख दी। मधुबाला और दिलीप कुमार की पहली मुलाकात 1951 की फिल्म ‘तराना’ के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं और करीब नौ साल तक उनका रिश्ता चला। इंडस्ट्री में इनके प्यार के चर्चे आम थे और फैंस इन्हें रियल लाइफ कपल के तौर पर देखने लगे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

कोर्ट केस बना दीवार
हालांकि, यह मोहब्बत मंज़िल तक नहीं पहुंच सकी। कहा जाता है कि मधुबाला के पिता अताउल्ला खान को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वे मधुबाला को आउटडोर शूटिंग की इजाजत भी नहीं देते थे। मधुबाला की बहन मधुर बृजभूषण के मुताबिक, असली वजह फिल्म ‘नया दौर’ से जुड़ा कोर्ट केस था। मधुबाला के पिता और निर्माता बीआर चोपड़ा के बीच विवाद हुआ, जिसमें दिलीप कुमार ने चोपड़ा का पक्ष लिया। इससे मधुबाला का दिल टूट गया और दोनों के बीच दूरियां आ गईं।
मुगल-ए-आजम में दिखा अधूरा इश्क
फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की शूटिंग के दौरान कहा जाता है कि दोनों सेट पर एक-दूसरे से बात तक नहीं करते थे, लेकिन पर्दे पर दिखा उनका इश्क सिर्फ अभिनय नहीं था वो उनकी अधूरी मोहब्बत थी। दिलीप कुमार ने मधुबाला के लिए कहा था कि मैं उनसे हमेशा प्यार करूंगा। 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में मधुबाला का निधन हो गया, जबकि 2021 में दिलीप कुमार भी दुनिया को अलविदा कह गए। गुलाब से शुरू हुई यह मोहब्बत भले ही अधूरी रह गई, लेकिन आज भी इसकी खुशबू ज़िंदा है।
Rose day special madhubala dilip kumar love story rose letter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया युवक, बिजली विभाग में मचा हड़कंप; जानें क्या है मामला
Jun 24, 2026 | 01:10 PMअमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश
Jun 24, 2026 | 01:08 PMसीहोर जिला जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, जेल प्रबंधन पर उठे सवाल
Jun 24, 2026 | 01:02 PMबीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
Jun 24, 2026 | 01:01 PMनागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट
Jun 24, 2026 | 12:57 PMहम झुके नहीं, हम रुके नहीं… एजीएम 2026 में विरोधियों पर जमकर बरसे गौतम अदाणी, किया ये बड़ा ऐलान
Jun 24, 2026 | 12:55 PMMaharashtra Cyber Crime: 2025 से मई 2026 के बीच 10,505 मामले दर्ज, अकेले मुंबई में 1,311 करोड़ की ठगी
Jun 24, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














