KSBKBT Update: रणविजय की खतरनाक साजिश, तुलसी पर मंडराया मौत का साया, मिहिर होगा बुरी तरह घायल

KSBKBT Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में रणविजय की खतरनाक साजिश से तुलसी की जान खतरे में पड़ जाएगी। मिहिर उसे बचाते हुए घायल हो जाएगा। इसके बाद मिहिर की कार का एक्सीडेंट परिवार को झकझोर देगा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi spoiler Tulsi Mihir accident Ranvijay conspiracy
क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पॉइलर (इमेज-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से दर्शकों को चौंकाने वाला है। अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल में आने वाले एपिसोड्स में कहानी बेहद गंभीर मोड़ लेने जा रही है, जहां तुलसी की जान पर खतरा मंडराने लगेगा और मिहिर अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए आगे आएगा।

अब तक शो में दिखाया गया कि रणविजय, तुलसी और वैष्णवी से मिली बेइज्जती के बाद बदले की आग में जल रहा है। आने वाले एपिसोड में रणविजय तुलसी को रास्ते से हटाने की खतरनाक साजिश रचने वाला है। वह अपने एक दोस्त के जरिए तुलसी की फैक्ट्री में हादसा कराने की प्लानिंग करेगा। फैक्ट्री में काम कर रही तुलसी पर अचानक एक भारी अलमारी गिरा दी जाती है। यह हादसा पूरी तरह से प्लान किया गया होगा और इसका मकसद तुलसी की जान लेना होगा।

सही वक्त पर पहुंचेगा मिहिर

तुलसी की किस्मत उस वक्त चमकेगी जब मिहिर सही समय पर वहां पहुंच जाएगा। वह बिना एक पल गंवाए तुलसी को बचाने की कोशिश करेगा, लेकिन इस दौरान मिहिर खुद बुरी तरह घायल हो जाएगा। मिहिर को लहूलुहान हालत में देखकर तुलसी पूरी तरह टूट जाएगी और उसे एहसास होगा कि मिहिर आज भी उससे बेइंतहा प्यार करता है।

मिहिर की कार का होगा एक्सीडेंट

यहीं कहानी खत्म नहीं होती। आने वाले ट्रैक में मिहिर की कार का भयानक एक्सीडेंट दिखाया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी बिकने की खबर के बाद रणविजय इस हादसे के पीछे भी हाथ डाल सकता है। इस एक्सीडेंट में मिहिर की हालत और ज्यादा गंभीर हो जाएगी, जिससे पूरे परिवार में मातम छा जाएगा। दूसरी तरफ, नॉयना को जब पता चलेगा कि तुलसी ने मिहिर को तलाक देने से इनकार कर दिया है, तो उसे गहरा सदमा लगेगा।

रणविजय का होगा पर्दाफाश

आने वाले एपिसोड्स में तुलसी रणविजय की साजिशों की तह तक पहुंचने वाली है। जैसे ही सच्चाई सामने आएगी, तुलसी न सिर्फ रणविजय को बेनकाब करेगी बल्कि मिहिर और उसके बिजनेस को बचाने के लिए शांति निकेतन में दमदार वापसी भी करेगी। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आने वाला यह ट्रैक दर्शकों को इमोशन, सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर अनुभव देने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com