बिना झंझट करें महाकाल के दर्शन, उज्जैन-ओंकारेश्वर का टूर होगा सस्ता और सुनहरा, पूरी डिटेल्स पढ़ें

Ujjain Tour Details : मध्य प्रदेश का उज्जैन प्रमुख हिंदू तीर्थस्थल है। यह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ प्रसिद्ध ओंकारेश्वर का भी मंदिर है।
Visit Mahakal without hassle, Ujjain-Omkareshwar tour will be cheap and golden, read full details
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर।
Updated on

IRCTC Tour Package: आप धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(IRCTC) का यह टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। आईआरसीटीसी ने मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर की यात्रा के लिए एक शानदार पैकेज तैयार किया है।

यह टूर पैकेज छह दिन और पांच रातों का है। प्रति व्यक्ति इसकी लागत 18,755 रुपये निर्धारित की गई है। इस राशि में आपको रहने, खाने-पीने और यात्रा की सभी बुनियादी सुविधाएं मिल जाएंगी।

उज्जैन के प्रमुख आकर्षण

क्षिप्रा नदी किनारे स्थित उज्जैन शहर भगवान शिव के 34 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर के लिए जाना जाता है। इस पैकेज में आप काल भैरव के प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। माता हरसिद्धि का प्राचीन मंदिर, मंगलनाथ मंदिर जहां मंगल दोष निवारण की पूजा होती है और नवग्रह मंदिर भी आपकी यात्रा सूची में शामिल हैं। सांदीपनि आश्रम भी देखने को मिलेगा। यहां भगवान कृष्ण और सुदामा ने एक साथ शिक्षा ग्रहण की थी।

ऐतिहासिक धरोहरें

उज्जैन का ऐतिहासिक राजवाड़ा और भव्य लालबाग पैलेस मराठा स्थापत्य कला के बेहतरीन नमूने हैं। यहां का जंतर-मंतर वेधशाला खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए विशेष आकर्षण है।

इंदौर के दर्शनीय स्थल

पितृ पर्वत पहाड़ी पर बनी देश की विशालतम हनुमान मूर्ति इस यात्रा का खास आकर्षण है। इंदौर की मशहूर छप्पन दुकान में आप स्थानीय स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकेंगे। खजराना का गणेश मंदिर भी दर्शनों के लिए शामिल है।

महेश्वर की खूबसूरती

नर्मदा नदी के तट पर बसा महेश्वर अपनी प्राचीनता और रानी अहिल्याबाई होल्कर के किले के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हस्तनिर्मित महेश्वरी साड़ियां पूरे देश में लोकप्रिय हैं।

बुकिंग की प्रक्रिया

इस यात्रा पैकेज की संपूर्ण जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए आप IRCTC की वेबसाइट के पैकेज कोड WMR144 पर विजिट कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com