शादी के बाद कीर्ति सुरेश छोड़ रही फिल्म इंडस्ट्री?
मुंबई: साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने हाल ही में एंटनी थाटिल से शादी की है और इस समय वह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेबी जॉन को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म और शादी के अलावा वह सिनेमा जगत को अलविदा कहने की खबर को लेकर भी सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं क्यों हो रही है इस तरह की चर्चा क्या वाकई वह फिल्म जगत को अलविदा कहने जा रही है।
जब से कीर्ति सुरेश के फिल्म जगत को अलविदा कहने की खबर सामने आई है फैंस की हैरानी का ठिकाना नहीं है। सभी यह कह रहे हैं कि बॉलीवुड में एंट्री और फिल्म जगत में अपने करियर को शिखर पर पहुंचाने के बाद भला कौन इंडस्ट्री को अलविदा कहता है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी इस पर कोई घोषणा नहीं की गई है और यही कारण है कि लोग यह सच मान रहे हैं कि वह सच में बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने जा रही है। लेकिन इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि अब तक उनकी तरफ से इस दावे पर कोई कमेंट नहीं किया गया है। ऐसे में इसे सच मान लेना सही नहीं होगा।
ये भी पढ़ें- मेरे पंगे सरकारं नाल हो सकदे आ..कलाकारं नाल नी, दिलजीत दोसांझ…
शादी के तुरंत बाद कीर्ति सुरेश की तस्वीर भी वायरल हुई थी
कीर्ति सुरेश का व्यक्तिगत जीवन इस समय चर्चा में है। क्योंकि उनकी शादी की वजह से सोशल मीडिया पर इस पर काफी चर्चा हो रही है। कीर्ति सुरेश ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी की है और वह इस समय अपने दाम्पत्य जीवन को एंजॉय करना चाह रही है। पारंपरिक मंगलसूत्र पहने उनकी तस्वीर भी वायरल हुई थी। जिसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।
शादी के तुरंत बाद काम पर लौटी कीर्ति सुरेश
कीर्ति सुरेश शादी के तुरंत बाद वह काम पर लौट आई थी। उन्होंने जमकर बेबी जॉन का प्रमोशन किया। ऐसे में उनकी तरफ से भले ही कोई बयान सामने ना आया हो लेकिन उनके इरादे साफ जाहिर हैं कि वह शादी के बाद भी अपने काम को नहीं छोड़ेंगी और जिस तरह से फैंस के बीच बेचैनी देखने को मिल रही है ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस की तरफ से भी यह ऐलान जल्दी किया जाएगा कि वह इंडस्ट्री को नहीं छोड़ रही हैं।