Nagpur: सारे ‘अड्डे’ रहे जाम, सैकड़ों परेशान, त्योहारों पर सिग्नल के भरोसे रह गया यातायात

Traffic Jam in Nagpur: नागपुर में त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम का सिलसिला जारी रहा। नवरात्रि का अंतिम दिन और धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर गाड़ियां ट्रैफिक में रेंगती रही।
Traffic Jam in Nagpur: नागपुर में त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम का सिलसिला जारी रहा। नवरात्रि का अंतिम दिन और धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर गाड़ियां ट्रैफिक में रेंगती रही।
ट्रैफिक जाम (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur News: बुधवार को नवरात्रि का अंतिम दिन था। गुरुवार को दशहरा तथा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस मनाया जाएगा। दूर-दूर से लोग त्योहार मनाने के लिए नागपुर पहुंचे हैं। इस कारण सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ गया है। बुधवार को शहर के सभी ‘अड्डे’ पूरी तरह से जाम रहे। ट्रैफिक जाम वाले अड्डों पर यातायात पूरी तरह से सिग्नल के भरोसे रह गया था।

एक ओर जहां त्योहारों पर पुलिस बल बंदोबस्त में लगा है वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक भगवान भरोसे रह गया है। बुधवार को चौक-चौराहों पर जाम के बावजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी नजर नहीं आए। इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़कर कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नहीं होने के कारण हजारों लोग जाम से परेशान होते रहे। घंटों जाम में फंसने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हर तरफ वही हाल

बुधवार को सिटी के अनेक इलाकों में ट्रैफिक जाम रहा।

Traffic Jam in Nagpur: नागपुर में त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम का सिलसिला जारी रहा। नवरात्रि का अंतिम दिन और धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर गाड़ियां ट्रैफिक में रेंगती रही।
वर्धा रोड पर ट्रैफिक जाम (सौजन्य-नवभारत)

वर्धा रोड पर लगभग सभी चौराहों पर वाहनों की कतारें लगी। अजनी चौक, छत्रतपति चौक, जयप्रकाशनगर चौक, आरबीआई चौक, स्टेशन रोड पर वाहन चालक रेंगते हुए नजर आए। धरमपेठ इलाके में भी सैकड़ों लोग जाम में फंस गए। बजाजनगर, प्रतापनगर, रामदासपेठ समेत आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या ने लोगों ने पसीने छुड़ा दिए।

रूट डायवर्ट ने बढ़ाईं मुश्किलें

धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मद्देनजर दीक्षाभूमि में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में रूट डायवर्ट किया गया है। इस कारण वाहन चालकों की मुश्किलें अधिक बढ़ गईं। रूट डायवर्ट के कारण वैकल्पिक मार्गों पर ‘ट्रैफिक लोड’ बढ़ गया। वाहन चालकों को घंटों ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।

Navbharat Live
navbharatlive.com