- Hindi News »
- Health »
- Know Amla Powder Benefits In Hindi
डायबिटीज से लेकर इन बीमारियों के लिए फायदेमंद है आंवला पाउडर, जानिए सुबह सेवन करने का तरीका
- Written By: दीपिका पाल
Amla Powder benefits in hindi: कई लोग आंवले का जूस, कैंडी, मुरब्बा चूर्ण या पाउडर का सेवन करते है। सुबह के समय आप अगर आप आंवले के पाउडर को पानी के साथ पीना पसंद करते है तो आपको फायदा मिलता है।

फायदेमंद होता है आंवले का चूर्ण (सौ. सोशल मीडिया)
Amla Powder khane ke fayde: आयुर्वेद में कई सारी औषधियां है जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाने में भूमिका निभाती है। आंवला भी इनमें से एक है जिसके गुण सेहत को हमेशा अच्छी रखते है। आंवले में मौजूद पोषक तत्व फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और विटामिन ई कई बीमारियों से लड़ने में हमारे शरीर को सक्षम बनाते है।
वैसे सीधे तौर पर आंवले को खाया जा सकता है लेकिन कई लोग आंवले का जूस, कैंडी, मुरब्बा चूर्ण या पाउडर का सेवन करते है। सुबह के समय आप अगर आप आंवले के पाउडर को पानी के साथ पीना पसंद करते है तो आप कई प्रकार की बीमारियों के खतरे से बचे रहेंगे।
इन बीमारियों से होता है बचाव
कहते है कि, आप नियमित रूप से आंवले के पाउडर का सेवन करते है तो,डायबिटीज, कैंसर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है। आंवले में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसके अलावा आंवला पाउडर त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। अगर आंवला पाउडर सुबह खाली पेट लिया जाता है, तो शरीर इसके पोषक तत्वों को अधिक मात्रा में अवशोषित कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
Sensitive Skincare Tips: सेंसिटिव स्किन है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, अपनाएं ये असरदार व जरूरी टिप्स
जानिए आंवला पाउडर पीने का सही तरीका
अगर आप आंवला पाउडर अपनी डाइट में शामिल करना चाहते है तो आसान है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी और एक चम्मच आंवले का पाउडर लें। अब आंवले के पाउडर को मुंह में रखें और फिर पानी पी जाएं। आप चाहें तो आंवले के पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर भी ले सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट आंवला पाउडर लेने आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और रोगों से बचाव होगा।
ये भी पढ़ें-आयुर्वेद में पानी को कहते है ‘औषधि’, जान लें स्वस्थ रहने के लिए कब और कितना पानी पीना होता है जरूरी
जानिए आंवला पाउडर सेवन से फायदे
अगर आप अपनी डाइट में नियमित रूप से आंवला पाउडर का सेवन करते है तो आपको कई तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है-
1- आंवले में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है जिसे सुबह खाली पेट लेना बेहतर होता है। खाली पेट आंवला पाउडर लेने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बैक्टीरिया आदि से बचाव होता है।
2-आंवले में फाइबर की मात्रा होती है जो सेवन करने से शरीर में जल्दी घुल जाता है। आंवला शरीर द्वारा चीनी को अवशोषित करने की दर को धीमा कर देता है। ऐसे में सुबह खाली पेट आंवला पाउडर खाना डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
3-दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए सुबह खाली पेट आंवले के चूर्ण का सेवन कर सकते है। इसमें फाइटोन्यूट्रीएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं।
4- सुबह खाली पेट गुनगुना पानी के साथ आप आंवले का चूर्ण पीते है आंखों को इसका फायदा मिलता है। आंवले में विटामिन ए होता है, जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
5-सुबह खाली पेट आंवला खाने से सेहत के साथ ही त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं का भी इलाज हो सकता है।
Know amla powder benefits in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जनप्रतिनिधि हो तो ऐसा! गंदे नाले की सफाई के लिए सरपंच ने खुद उठाई कुदाल, जांबाजी देख ग्रामीण हैरान
May 29, 2026 | 08:04 PMजबलपुर में दुकानदार ने 9 साल के बच्चे को फेंककर मारा कांच का गिलास; बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी किया हमला
May 29, 2026 | 08:00 PMपेट्रोल महंगा हुआ तो Audi वाले ने दिया अनोखा सुझाव, बोले- अमीरों से ज्यादा लो, गरीबों को सस्ता ईंधन दो
May 29, 2026 | 07:57 PMप्याज रुला रहा है, अब गांजा उगाने की इजाजत दो; पुणे के किसान ने तहसीलदार को पत्र लिख मांगी अनुमति, जानें वजह
May 29, 2026 | 07:47 PMक्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
May 29, 2026 | 07:45 PMUPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














