महिला वनडे वर्ल्ड में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी इंग्लैंड की टीम, साउथ अफ्रीका से होगा सामना

England Women vs South Africa Women: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में होगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
महिला वनडे वर्ल्ड में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी इंग्लैंड की टीम, साउथ अफ्रीका से होगा सामना
इंग्लैंड महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

England Women vs South Africa Women: महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार को महिला विश्व कप 2025 का चौथा मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही देश इस मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।

इस मुकाबले में इंग्लैंड को एमी जोन्स और नेट साइवर-ब्रंट से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और लिन्सी स्मिथ विपक्षी टीम को परेशान कर सकती हैं। वहीं, दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी खेमे को ताजमिन ब्रित्स और लौरा वोल्वार्ड्ट से बल्लेबाजी में उम्मीदें हैं। गेंदबाजी में नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लार्क इंग्लिश खिलाड़ियों को परेशान कर सकती हैं।

नई पिच पर होगा मुकाबला

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इस मैच के लिए नई पिच का इस्तेमाल किया जाएगा। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल देखा जा सकता है। गुवाहाटी में बारिश के कारण इंग्लैंड का प्री-मैच प्रैक्टिस सेशन धुल गया था, जबकि साउथ अफ्रीका ने अपनी प्रैक्टिस दूधिया रोशनी में की। शुक्रवार को गुवाहाटी में बारिश की आशंका है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हेड टू हेड में इंग्लैंड का पलड़ा रहा है भारी

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच साल 1997 से अब तक कुल 46 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड की टीम ने अब तक 35 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 10 ही मैच जीत सकी।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच यह विश्व कप मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी।

दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

इंग्लैंड की महिला टीम : टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीथर नाइट, सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट-हॉज, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन फाइलर, लॉरेन बेल, एम अर्लॉट, सारा ग्लेन, एलिस कैप्सी, एम्मा लैंब।

साउथ अफ्रीका की महिला टीम : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रित्स, एनेरी डर्कसेन, मारिजैन कप्प, ऐनी बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटीकपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, अयाबांगा खाका, मसबत क्लास, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सुने लुस, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगसे, कराबो मेसो। (आईएएनएस)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com