-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ashish Vidyarthi Birthday Special Know About His Unknown Fact During His Bollywood Journey
185 बार मर चुका है बॉलीवुड का ये कलाकार, नेशनल जियोग्राफी पर भी आप सुन सकते हैं इनकी आवाज
- Written By: अनिल सिंह
आशीष विद्यार्थी 63 साल के हो चुके हैं। वह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों में उन्होंने विट्ठल काणिया, रतन, मोहनलाल और इंस्पेक्टर नायर जैसे सैकड़ो किरदार निभाए हैं। फिल्मों में वह अब तक 185 बार मर चुके हैं।

आशीष विद्यार्थी सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि गजब के वाइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं, आवज सुनकर आप रह जाएंगे दंग
संजय दत्त की वास्तव फिल्म में विट्ठल काणिया का किरदार निभाने वाले आशीष विद्यार्थी ने अधिकतर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया, लेकिन उनके कैरेक्टर रोल ने भी दर्शकों का दिल बखूबी जीता। आशीष विद्यार्थी सैकड़ो फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने काल संध्या नाम की फिल्म से 1991 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। जितनी फिल्में उतना किरदार और हर किरदार में दमदार अभिनय, यही आशीष विद्यार्थी की पहचान बना। लेकिन काम ही लोग जानते हैं कि आशीष विद्यार्थी सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। नेशनल जियोग्राफी चैनल पर अगर आप वाइल्ड एनिमल शो देखने के शौकीन है तो आपको उनकी वॉइस ओवर सुनने को मिल सकती है।
आशीष अपनी दूसरी शादी को लेकर बीते दिनों चर्चा में रहे, तो वहीं एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि 2 साल तक उन्हें कोई भी काम नहीं मिला था, तब उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम किया।
ये भी पढ़ें- क्या मुस्लिमों को भड़काने वाली है द बंगाल फाइल्स की कहानी? जानें क्या है विवेक अग्निहोत्री का जवाब
सम्बंधित ख़बरें
प्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
‘वो गोल्ड डिगर नहीं हैं’, सुजैन पर लगे 400 करोड़ के आरोपों पर बहन का बड़ा खुलासा
Baby Do Die Do Review: हुमा कुरैशी का अभिनय भी नहीं बचा सका फिल्म, कमजोर स्क्रिप्ट और फीका सस्पेंस पड़ा भारी
Diljit Dosanjh का चौंकाने वाला खुलासा, 10 साल से झेल रहे हैं दर्द! किस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर?
आशीष विद्यार्थी ने 240 फिल्मों में किया काम
आशीष विद्यार्थी ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा की फिल्मों में काम किया। उन्होंने कुल मिलाकर अब तक करीब 240 फिल्मों में काम किया है। हालांकि इस आंकड़े के बारे में औपचारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनका जन्म 19 जून 1962 को दिल्ली में हुआ था। मलयाली फैमिली में जन्में आशीष विद्यार्थी की दक्षिण भारत की भाषाओं पर अच्छी पकड़ होने के नाते उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काफी काम किया।
आशीष विद्यार्थी की शादियां
साल 2001 में राजोशी बरुआ के साथ आशीष विद्यार्थी शादी के बंधन में बंधे। करीब 21 साल बाद 2022 में दोनों का डिवोर्स हो गया। उसके बाद साल 2023 में 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने दूसरी शादी रूपाली बरुआ से की। दूसरी शादी को लेकर आशीष विद्यार्थी चर्चा में रहे थे।
मरते-मरते बचे आशीष विद्यार्थी
फिल्म बॉलीवुड डायरी की शूटिंग को लेकर आशीष विद्यार्थी ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था और बताया था कि शूटिंग के दौरान वह मरते मरते बचे थे, उन्होंने बताया कि एक सीन फिल्माते समय वो सच में डूबने लगे थे। आशीष विद्यार्थी ने बताया था कि फिल्म बॉलीवुड डायरी की शूटिंग छत्तीसगढ़ में चल रही थी और वह महमरा एनीकट के पास शूटिंग में हिस्सा ले रहे थे। फिल्म में उनका पानी में डूबने का सीन था और जब वह दृश्य फिल्माने लगे तो वह पानी में इतनी गहरी चले गए कि वह सच में डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया नहीं क्योंकि सभी को लग रहा था यह फिल्म का सीन है। तब पुलिस ने आकर उनकी जान बचाई थी।
Ashish vidyarthi birthday special know about his unknown fact during his bollywood journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EXCLUSIVE: “सोनम के फरार होने का डर”, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोपी की जमानत पर जताई चिंता; कही बड़ी बात
Jul 03, 2026 | 07:47 PMराम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’
Jul 03, 2026 | 07:47 PMआगरा में पत्नी की दरिंदगी: बाथरूम में दफन रहा पति; 45 दिन तक किसी को नहीं हुई भनक, खुदाई में मिला कंकाल
Jul 03, 2026 | 07:45 PMSIT जांच केवल दिखावा… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का आरोप, कहा- असली चोरों को बचाया जा रहा
Jul 03, 2026 | 07:40 PMप्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
Jul 03, 2026 | 07:35 PMफाइनली RSS की नींद खुली… राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा तंज
Jul 03, 2026 | 07:34 PMUPSC Recruitment 2026: 105 ग्रुप A और B पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और आखिरी तारीख
Jul 03, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM













