आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को खास अंदाज में किया बर्थडे विश (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा जगत में कुछ ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और लोग उन्हें आज भी देखना बेहद पसंद करते हैं। इनमें से एक भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ है, जो आज यानी 2 फरवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सेलेब्स उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
इसी बीच निरहुआ की दोस्त और भोजपुरी इंडस्ट्री की जान आम्रपाली दुबे ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है और उनके साथ बिताए कुछ पलों का एक अनोखा वीडियो भी शेयर किया है। दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निरहुआ के साथ अपनी फोटोज वाला एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही उस वीडियो में निरहुआ अपने दोस्तों के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट करते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान आम्रपाली भी उनके साथ दिखाई दी हैं।
आम्रपाली ने स्पेशल वीडियो शेयर कर किया विश
हालांकि, इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने बैकग्राउंड म्यूजिक में भोजपुरी गाना ‘तोहर आदत हो रहल बा’ भा लगाया है और निरहुआ के लिए कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दिनेश लाल यादव जी… भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, समृद्ध रखें, दीर्घयु दे और आप हमेशा सबके दिलों पर राज करते रहें।
इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी निरहुआ को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निरहुआ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की एक फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे दिनेश लाल यादव सर, ईश्वर खूब स्वस्थ और सफल बनाए रखे।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इन फिल्मों में नजर आ चुके दोनों
आपको बता दें, कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और उनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं, चाहें वो ऑनस्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन। दोनों एक साथ फिल्म राजा बाबू, पटना टू पाकिस्तानी, लल्लू की लैला, सिपाही, राम लक्खन, आशिक आवारा, निरहुआ हिंदुस्तानी और फसल जैसी फिल्मों में दिखाई दिए हैं।