-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Twist Ashnoor Kaur And Farhana Bhatt Engage In A Heated Debate
Bigg Boss 19: अशनूर कौर और फरहाना भट्ट की तीखी बहस, चेतावनी में बोलीं- परवरिश पर मत जाओ
- Written By: सोनाली झा
Bigg Boss 19 Update: 'बिग बॉस 19' के ताजा एपिसोड का माहौल अशनूर कौर और फरहाना भट्ट की बहस से गरमा गया है। बिग बॉस ने घर की कप्तान फरहाना को टास्क दिया कि वह सभी कंटेस्टेंट्स की काबिलियत को रैंक करें।

अशनूर कौर और फरहाना भट्ट की तीखी बहस
Bigg Boss 19 Update: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे से दर्शकों को बांधे रखता है। शो के ताजा प्रोमो में घर के अंदर अशनूर कौर और फरहाना भट्ट के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल गर्म कर दिया है। मेकर्स द्वारा जारी प्रोमो के अनुसार, बिग बॉस सभी सदस्यों को असेंबली हॉल में बुलाते हैं और घर की कप्तान फरहाना भट्ट को टास्क देते हैं कि वह हर कंटेस्टेंट की काबिलियत को रैंक करें।
फरहाना जब कंटेस्टेंट्स पर अपनी राय रखती हैं, तो कई लोगों से भिड़ंत हो जाती है। सबसे पहले उन्होंने गौरव खन्ना को टारगेट किया और कहा कि उन्हें अपनी सोच को शब्दों में साफ-साफ रखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मृदुल तिवारी के बारे में कहा कि उनका मकसद बिना कुछ किए आगे बढ़ जाना है। लेकिन असली बवाल तब मचा जब उन्होंने अशनूर कौर को सबसे ज्यादा पाखंडी बता दिया।
अशनूर और फरहाना की बहस
फरहाना की इस टिप्पणी पर अशनूर भड़क उठीं और कहा कि पाखंडी आप हैं, मैं नहीं। बात यहीं नहीं रुकी, फरहाना ने पलटकर जवाब देते हुए कहा कि मेरी परवरिश आपकी तरह नहीं है। इस पर अशनूर ने कड़ा रिएक्शन देते हुए चेतावनी दी कि परवरिश पर तो जाओ ही मत। इसके बाद दोनों के बीच बहस और बढ़ गई। फरहाना ने अशनूर को नकली कह डाला, जिस पर अशनूर ने कहा कि वह जानती हैं कि वह नकली नहीं हैं और अपने फैसलों पर डटी रहती हैं। प्रोमो देखकर साफ है कि इस बहस का असर घर के माहौल पर गहरा पड़ेगा और दर्शकों को आने वाले एपिसोड में इसका नतीजा देखने को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह ने लाल साड़ी में बिखेरा जलवा, मीका सिंह के भजनों पर झूमीं एक्ट्रेस
बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स
सोशल मीडिया पर भी इस झगड़े को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई यूजर्स का मानना है कि फरहाना जानबूझकर अशनूर से झगड़ा कर रही हैं ताकि उन्हें कमजोर दिखाया जा सके और शो से बाहर करने की कोशिश की जा सके। वहीं दूसरी तरफ, शो में हाल ही में एविक्शन हुआ है। आवेज दरबार को सबसे कम वोट मिलने के बाद घर से बाहर कर दिया गया। फिलहाल घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी मौजूद हैं। शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।
Bigg boss 19 twist ashnoor kaur and farhana bhatt engage in a heated debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब दुकानदार ने गडकरी को EMI पर TV देने से किया इनकार…फिर क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 05:34 PMपुणे में बारिश का कहर: 1,040 लोगों का रेस्क्यू, 49 राहत केंद्र सक्रिय; खड़कवासला डैम 88% भरा
Jul 08, 2026 | 05:27 PMक्या अखिलेश यादव राम भक्त नहीं हैं? चढ़ावा चोरी मामले पर संजय राउत का भाजपा-आरएसएस पर सीधा हमला
Jul 08, 2026 | 05:26 PMTVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
Jul 08, 2026 | 05:24 PMAlliance Controversy: जरीन खान ने रखी अपनी बात, डॉली जावेद विवाद पर दिया बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 05:21 PM‘एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए…’ कनेक्टिंग लिंक पर विरोधियों को देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब
Jul 08, 2026 | 05:18 PMUPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत
Jul 08, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














