-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Dk Shivakumar To Take Over As Karnataka Cm In November Claims Leaders
नवंबर में कर्नाटक के CM बनेंगे DK शिवकुमार, 2 बड़े नेताओं ने किया दावा, सिद्धारमैया का सिंहासन डोला!
- Written By: अभिषेक सिंह
Karnataka Politics: कुनिगल से कांग्रेस विधायक एचडी रंगनाथ ने बुधवार को अपने राजनीतिक गुरु व राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखने की इच्छा जताई।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
DK Shivkumar: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन को लेकर बहस एक बार फिर छिड़ गई है। कुनिगल से कांग्रेस विधायक एचडी रंगनाथ ने बुधवार को अपने राजनीतिक गुरु, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखने की इच्छा जताई। वहीं, एक और नेता ने भी कुछ ऐसी ही अटकलें लगाई हैं।
रंगनाथ ने कहा कि पार्टी आलाकमान को 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत (224 में से 140 सीटें) में शिवकुमार की भूमिका को मान्यता देनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने मीडिया से कहा कि मेरे लिए डीके शिवकुमार मेरे राजनीतिक गुरु हैं।
पार्टी आलाकमान को दिया संदेश
उन्होंन कहा कि हमने उन्हें समाज सेवा करते प्रशासनिक दक्षता का प्रदर्शन करते और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाते देखा है। हर नेता कह रहा है कि शिवकुमार की कड़ी मेहनत के कारण कांग्रेस ने 140 सीटें जीतीं। इसलिए आलाकमान को उन्हें उचित सम्मान और मान्यता देनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बढ़ा सस्पेंस, क्या राजनीतिक दांव चलेंगे अवधेश नायक?
हिम्मत है तो स्वीकार करें…कांग्रेस छोड़ना उनकी सबसे बड़ी गलती, ममता बनर्जी को किसने दी चुनौती?
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
और क्या कुछ बोले रंगनाथ?
रंगनाथ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं को देखते हुए आने वाले दिनों में उनसे कर्नाटक की कमान संभालने की उम्मीद करना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, “मुझे कोई और नेता दिखाओ जो सुबह 8 बजे से 3 बजे तक कड़ी मेहनत करता हो।”
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद, आलाकमान का विश्वास और जनता का प्यार प्राप्त है। इसलिए एक दिन वह मुख्यमंत्री ज़रूर बनेंगे। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि यह कब होगा? तो उन्होंने कहा, “मेरी उम्र इतनी नहीं है कि मैं भविष्यवाणी कर सकूं। यह आलाकमान का फ़ैसला है।
शिवराम गौड़ा ने भी किया दावा
रंगनाथ ने वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों के लिए पांच गारंटी योजनाएं लागू कीं, जो पूरे देश के लिए एक आदर्श बन गई हैं। फिर भी उन्होंने दोहराया कि शिवकुमार आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बीच मांड्या के पूर्व सांसद एल.आर. शिवराम गौड़ा ने भी कहा कि शिवकुमार के भविष्य को लेकर कोई संदेह नहीं है। लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान का होगा। उन्होंने दावा किया कि नवंबर में सत्ता परिवर्तन संभव है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “लोग कहते रहते हैं कि नवंबर में ढाई साल पूरे हो जाएंगे। मैं यही कह रहा हूं कि आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हमें उसका पालन करना होगा। अगले साल मैसूर दशहरा पर मैं फूल क्यों न चढ़ाऊं? मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा करूंगा। मैं इतने सालों से यही करता आ रहा हूं।”
यह भी पढ़ें: Bihar Pre Election Survey: राहुल-तेजस्वी ने किया खेल या हुए फेल, नीतीश-PK में कौन बनेगा ‘सम्राट’?
सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने ढाई साल पूरे कर लिए हैं और अगले ढाई साल तक सत्ता में रहूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सत्ता परिवर्तन पर सार्वजनिक बयान देने से पहले ही मना कर दिया है। कई नेताओं को ऐसी टिप्पणियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
Dk shivakumar to take over as karnataka cm in november claims leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ganesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Jul 15, 2026 | 08:40 AMनगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













