शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, जूही चावला भारत की सबसे रईस एक्ट्रेस, जानें अन्य का हाल

Shah Rukh Khan Richest Actor: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12,490 करोड़ रुपये है।
शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, जूही चावला भारत की सबसे रईस एक्ट्रेस, जानें अन्य का हाल
शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर
Updated on

Shah Rukh Khan becomes the world Richest Actor: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 1 अक्टूबर को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी की गई है, जिसमें शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर घोषित हुए हैं। शाहरुख खान की नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर यानी 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस लिस्ट में उन्होंने हॉलीवुड स्टार्स आर्नोल्ड श्वार्जनेगर, टॉम क्रूज और टेलर स्विफ्ट जैसे इंटरनेशनल सेलेब्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी भी बन गए हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान के बाद 7,790 करोड़ नेटवर्थ के साथ जूही चावला और उनका परिवार दूसरे स्थान पर है। ऋतिक रोशन 2,160 करोड़ की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बीते साल की लिस्ट में अमिताभ बच्चन चौथे नंबर पर थे, लेकिन इस बार करण ने नेटवर्थ के मामले में बिग बी को पीछे कर दिया है।

एक साल में 5,000 करोड़ की बढ़ोतरी

हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शाहरुख खान की नेटवर्थ 7,300 करोड़ दर्ज की गई थी। लेकिन महज एक साल में शाहरुख खान की संपत्ति 5,000 करोड़ बढ़ गई है। इसका बड़ा श्रेय उनकी हालिया फिल्मों की ब्लॉकबस्टर कमाई, प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट, और ब्रांड एंडोर्समेंट्स को जाता है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इंटीरियर डिज़ाइन कंपनी डी’ डेकोर की संस्थापक हैं। वहीं शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड डिवयोल चला रहे हैं और हाल ही में डायरेक्शन में भी डेब्यू किया है। बेटी सुहाना खान भी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं।

हॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ा

अब तक दुनिया के सबसे अमीर शाहरुख खान का खिताब हॉलीवुड एक्शन स्टार आर्नोल्ड श्वार्जनेगर के पास था, जिनकी नेटवर्थ 1.2 बिलियन डॉलर थी। लेकिन शाहरुख खान 1.4 बिलियन डॉलर नेटवर्थ के साथ उन्हें पीछे छोड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने 1.9 बिलियन डॉलर वाले ड्वेन जॉनसन, 891 मिलियन नेटवर्थ वाले टॉम क्रूज और पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट को भी पछाड़ दिया है। शाहरुख खान का ये मुकाम साबित करता है कि वो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com