'बहुत प्यार करती हूं...', शादीशुदा खेसारी को डेट रहीं आकांक्षा! अब तोड़ी चुप्पी

Akansksha Puri-Khesari Lal Yadav: आकांक्षा पुरी इन दिनों अपने और खेसारी लाल यादव संग अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इसपर खुलकर बात रखी और कहा कि वो मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं।
'बहुत प्यार करती हूं...', शादीशुदा खेसारी को डेट रहीं आकांक्षा! अब तोड़ी चुप्पी
खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akansksha Puri-Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की नजदीकियों को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं, दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है, जिसके चलते फैंस के बीच अफेयर की अफवाहें तेजी से फैलने लगी हैं। ऐसे में अब आकांक्षा पुरी ने पहली बार इस मुद्दे पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और खेसारी संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है और उनके दो बच्चे कृति यादव और बेटा ऋषभ यादव हैं। ऐसे में फैंस को खेसारी और आकांक्षा की लगातार साथ दिखने वाली तस्वीरें और वीडियोज से सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की अटकलें तेज हो गईं।

आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने इस पर खुलकर बात रखी और उन्होंने कहा कि “खेसारी मेरे लिए सिर्फ एक को-स्टार नहीं हैं, वो मेरे दिल के बेहद करीब हैं। लोग क्या सोचते हैं, उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। हमारा रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित नहीं है, ये एक गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान पर आधारित है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं खेसारी जी से बहुत प्यार करती हूं, एक कलाकार के तौर पर, और हमेशा करती रहूंगी। उनके साथ मेरा रिश्ता बहुत खास है और मैं चाहती हूं कि लोग इसे लेकर गैरजरूरी बातें न बनाएं। हमारा बॉन्ड एक-दूसरे की इज्जत और समझ पर बना है।”

फैंस चाहे कुछ भी कहें, आकांक्षा का कहना है कि वो खेसारी को एक इंसान और कलाकार के तौर पर बेहद सम्मान देती हैं। उनके मुताबिक, रिश्तों को लेकर फैसले किसी के कहने से नहीं, बल्कि दिल से होते हैं।

कई म्यूजिक वीडियो में दोनों एक साथ आ चुके हैं नजर

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव और आकांक्षा ने अब तक साथ में कई सुपरहिट गानों में काम किया है, जिनमें ‘सरसों के तेलवा’, ‘अहिरान’, ‘बदनाम तोहरा से’ और ‘लोहा गरम’ जैसे हिट गाने शामिल हैं। इन गानों में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

आकांक्षा पुरी जहां बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकी हैं, वहीं खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में हिस्सा ले चुके हैं। दोनों की जोड़ी आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)