YODIs में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, Under-19 में भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Youth ODIs: भारतीय अंडर-19 स्टार वैभव सूर्यवंशी ने विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
Vaibhav Suryavanshi in Youth ODIs
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaibhav Suryavanshi in Youth ODIs: भारतीय अंडर-19 टीम के धाकड़ खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 175 रनों की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके साथ ही वो भारत के लिए यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने विजय जोल को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान हासिल किया। विजय जोल ने 2012-14 तक भारत के लिए यूथ वनडे में 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 2024-2026 की अवधि में 25 मैचों में 1412 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। वैभव अब यूथ वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत अंडर-19 (यूथ वनडे) में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

क्रम खिलाड़ी अवधि मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत शतक अर्धशतक
1 वैभव सूर्यवंशी 2024–2026 25* 1412 175 56.48 4 7
2 विजय ज़ोल 2012–2014 36 1404 128 42.54 4 7
3 यशस्वी जायसवाल 2018–2020 27 1386 114* 69.30 3 12
4  तन्मय श्रीवास्तव 2005–2008 34 1316 110 48.74 2 11
5 शुभमन गिल 2016–2018 16 1149 160 104.45 4 6
6 उन्मुक्त चंद 2011–2012 21 1149 122* 67.58 5 4
7 सरफराज खान 2013–2016 33 1080 101 51.42 1 11
8 विराट कोहली 2006–2008 28 978 100 46.57 1 6
9 गौरव धीमन 2004–2006 24 837 121 49.23 3 3
10 अभिषेक हेरवाडकर 2011–2014 30 801 88* 27.62 0 5

वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने खेली 175 रनों की पारी

इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ छक्के और चौके से ही अपना 150 रन पूरा किया। सूर्यवंशी ने इस पारी में सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जो ICC के सभी एज ग्रुप टूर्नामेंट फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने 2007 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ एडम गिलक्रिस्ट के 149 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, इस एडिशन में यह 175 रन तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप में UAE के खिलाफ़ खेली गई अपनी पारी में उन्होंने 14 छक्कों का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15 छक्के लगाए, जो अब नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 30 छक्के लगाए। वैभव सूर्यवंशी से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेबिस के नाम था। ब्रेविस ने 2022 में 18 छक्के लगाए थे। वहीं इस लिस्ट में फिन एलन भी शामिल है। जिन्होंने 2016 और 2018 में 18 छक्के लगाए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com