-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Time For Claims And Objections In Sir Has Been Extended In Uttar Pradesh What Is The New Deadline
उत्तर प्रदेश में एसआईआर में दावे और आपत्तियों का बढ़ा समय, नई समय सीमा क्या?
- Written By: रंजन कुमार
UP SIR News : निर्वाचन आयोग ने यूपी में एसआईआर की समय सीमा को बढ़ाया है। मतदाता 6 मार्च तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या कटवाने को दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। नाम जुड़वाने को 37.8 लाख आवेदन मिले हैं।

मतदाता सूची संबंधी काम को लेकर कतार में खड़े लोग। इमेज-एआई
UP Voter List Update News : उत्तर प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। राज्य में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समय-सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि बड़ी संख्या में लंबित आवेदनों और डेटा मिलान की जटिल प्रक्रिया को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया है। अब प्रदेश के नागरिक 6 मार्च 2026 तक अपने नाम जुड़वाने या सुधार के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
पहले के कार्यक्रम के मुताबिक 6 फरवरी यानी आज आपत्तियां दर्ज करने का अंतिम दिन था। अब इस मियाद को बढ़ाकर 6 मार्च कर दिया गया है। इसी तरह दावों के निस्तारण और सुनवाई की तारीख भी 27 फरवरी से बढ़ाकर 27 मार्च की गई है। इस पूरी कवायद के बाद अब उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
3.26 करोड़ लोगों को भेजे जाएंगे नोटिस
चुनाव आयोग इस बार मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाने पर जोर दे रहा है। डेटा मिलान के दौरान 3 करोड़ 26 लाख ऐसे मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनका विवरण संदिग्ध है या वे अपने दिए गए पते पर उपलब्ध नहीं हैं। इन सभी लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी है। नोटिस मिलने के बाद इन मतदाताओं को अपने दस्तावेज पेश करने होंगे, जिसके आधार पर ही यह तय होगा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में रहेगा या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
अब तक का लेखा-जोखा
इस अभियान को लेकर जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 6 फरवरी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए 37,80,414 आवेदन आए हैं। मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए 82684 लोगों ने आवेदन किया है। 1073 विदेशी मतदाताओं ने भी पंजीकरण के लिए रुचि दिखाई है।
यह भी पढ़ें : यूपी में एसआईआर पर बवाल…मुस्लिम घरों में मिले हिंदू मतदाता, दर्जनों अतिरिक्त वोटर जोड़े गए
घर बैठे सुधारें अपनी जानकारी
इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, यही इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य है। आपके वोटर कार्ड में त्रुटि है या आप पहली बार मतदाता बनना चाहते हैं तो 6 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल या क्षेत्र के बीएलओ (BLO) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Time for claims and objections in sir has been extended in uttar pradesh what is the new deadline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














