NEET छात्रा रेप केस: खेसारी लाल यादव का CM नीतीश पर तंज, बोले- तुरंत होनी चाहिए ठोस कार्रवाई

Bihar News: खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह उनके बड़े भाई हैं, और उनकी बात सही होगी; सरकार NEET मामले में ठोस कार्रवाई करे, और सभी को बराबरी का हक मिलना चाहिए।

Khesari Lal Yadav on Patna NEET Student Rape Case: खेसारी लाल यादव ने  NEET मामले में बिहार की नीतीश सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि इस मामले में सरकार को तुरंत ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पवन सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि पवन उनके बड़े भाई हैं और जो भी वे बोल रहे हैं, वह सही होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार का विषय है और उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें लगता है कि सरकार अपना काम कर रही होगी, इसलिए इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है। खेसारी ने कहा कि UGC-NEET मामले में पवन सिंह ने कोर्ट के फैसले का समर्थन किया है, लेकिन पिछड़े और एससी-एसटी वर्ग के अधिकारों के बारे में भी सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे एक कलाकार हैं और हर मुद्दे पर जवाब नहीं दे सकते, लेकिन एक नागरिक होने के नाते उन्हें लगता है कि सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा कि वह व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे और यह दर्शाता है कि वे जनता की जिम्मेदारी समझते हैं। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब बिहार का भविष्य बेहतर हो सकता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com