Akanksha Puri Says Bhojpuri Cinema Cannot Afford Me Her Shocking Statement Went Viral
भोजपुरी सिनेमा मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, आकांक्षा पुरी के बयान पर मचा बवाल
टीवी एक्ट्रेस और भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुकी आकांक्षा पुरी का चौकाने वाला बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि भोजपुरी सिनेमा उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता।
वहां की एक्ट्रेस भी उन्हें देख कर जलती हैं।
भोजपुरी सिनेमा पर आकांक्षा पुरी का चौकाने वाला बयान
Follow Us
Follow Us :
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने जब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी तो उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। खेसारी लाल के साथ उनके म्यूजिक वीडियो और फिल्म को लेकर खूब चर्चा भी हुई। लेकिन अब आकांक्षा पुरी ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर एक चौकाने वाला बयान दिया है, जो बवाल मचा रहा है। आकांक्षा पुरी ने कहा है कि वह भोजपुरी सिनेमा में ज्यादा काम नहीं करना चाहती है, क्योंकि भोजपुरी सिनेमा उन्हें अफोर्ड नहीं कर पा रहा है और वहां की एक्ट्रेस उन्हें देखकर जलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आकांक्षा पुरी ने बजूका स्पॉटलाइट के पॉडकास्ट में कहा भोजपुरी एक्ट्रेस मुझसे जल तो जरूर रही होंगी, क्योंकि उनके गानों पर भी इतने व्यूज नहीं मिलते, जितने मेरी बीटीएस स्टोरी में आ जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम यहां प्रतिदिन गाने के लिए जितनी फीस वसूलते हैं उतने में वहां पूरा गाना शूट हो जाता है। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के लिए मुझे अफोर्ड करना थोड़ा मुश्किल है, जाहिर तौर पर मैं वहां बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहती हूं, क्योंकि इससे मेरा नुकसान हो जाएगा।
आकांक्षा पुरी ने खेसारी लाल यादव पर किया खुलासा
खेसारी लाल को लेकर बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान आकांक्षा पुरी ने बताया कि उसके जैसा कंजूस इंसान मैंने आज तक दुनिया में नहीं देखा। वह इतना कंजूस है कि आज तक उसने मुझे एक कॉफी तक नहीं पिलाई। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि आकांक्षा पुरी भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर तरह-तरह के खुलासे करते हुए और लोगों की पोल खोलते हुए अपने इंटरव्यू में नजर आई है। अब देखना यह होगा कि उनके इस बयान पर भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों की तरफ से क्या रिएक्शन सामने आता है।
Akanksha puri says bhojpuri cinema cannot afford me her shocking statement went viral