-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vishal Jethwa Maddock Films Horror Comedy Aneet Padda Homebound Oscars
‘Homebound’ के बाद विशाल जेठवा की हॉरर-कॉमेडी में एंट्री, अब अनीत पड्डा संग करेंगे रोमांस
- Written By: स्नेहा मौर्या
Vishal Jethwa New Film: नीरज घायवान की ‘होमबाउंड’ भले ही ऑस्कर की अंतिम रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन फिल्म के एक्टर विशाल जेठवा को लेकर अब एक बड़ा प्रोजेक्ट सामने आया है।

विशाल जेठवा, अनीत पड्डा (फोटो-सोर्श,सोशल मीडिया)
Vishal Jethwa Horror Comedy Film With Aneet Padda: फिल्ममेकर नीरज घायवान की चर्चित फिल्म ‘होमबाउंड’ ने इस साल ऑस्कर 2026 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री की थी। फिल्म को टॉप 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में जगह मिली, लेकिन जनवरी 2026 में हुए अंतिम नॉमिनेशन में यह अपनी जगह नहीं बना सकी। इसके बावजूद ‘होमबाउंड’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा में रही।
करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने कान फिल्म फेस्टिवल में 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन हासिल किया था, जिसके बाद से यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। खासतौर पर विशाल जेठवा की दमदार एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा।
अनीत पड्डा संग विशाल जेठवा अगले प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
अब ‘होमबाउंड’ के बाद विशाल जेठवा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल अब मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में वह ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में विशाल और अनीत के बीच रोमांटिक एंगल देखने को मिल सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस कास्टिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है।
एक्ट्रेस ने सैयारा से किया था डेब्यू
वहीं बात करें अनीत पड्डा की, तो उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद अनीत को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली और वह रातों-रात चर्चा में आ गईं। ‘सैयारा’ में उनके साथ अहान पांडे नजर आए थे और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया।
ये भी पढ़ें- थिएटर्स में इस फ्राइडे मिला एंटरटेनमेंट का फुल डोज, ‘वध 2’ से लेकर हॉरर-रोमांस तक रिलीज हुईं ये नई फिल्में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीत पड्डा फिलहाल अपने कॉलेज के फाइनल ईयर एग्जाम्स में बिजी हैं। वह पॉलिटिकल साइंस से बी.ए. (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रही हैं। दिसंबर और जनवरी में एग्जाम खत्म होने के बाद वह दिनेश विजान की अपकमिंग फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की शूटिंग शुरू करेंगी। अगर यह नया हॉरर-कॉमेडी प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो विशाल जेठवा और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प साबित हो सकता है।
Vishal jethwa maddock films horror comedy aneet padda homebound oscars
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 01:28 PMकनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMसायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMगोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
Aug 09, 2026 | 01:21 PMमटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
Aug 09, 2026 | 01:14 PMगोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
Aug 09, 2026 | 01:09 PMकोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके
Aug 09, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













