-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Sanjay Raut Said Whether We Will Contest On 99 Seats Or 105 Seats This Is Not Our Motive
शिवसेना UBT 99 या 105 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, संजय राउत बोले शाम तक साफ हो जाएगी तस्वीर
- Written By: प्रिया जैस
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का कहना है कि वे महाविकास आघाडी है और वे महाविकास आघाडी की तरह ही चुनाव लड़ेंगे। संजय राउत ने आज प्रेस से बात करते हुए महाविकास आघाडी की उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर बातचीत की।

संजय राउत (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। जहां अब तक कुछ उम्मीदवार आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अपना निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन वापस ले चुके है। इस बीच महाविकास आघाडी में भी उम्मीदवारों को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का कहना है कि वे महाविकास आघाडी है और वे महाविकास आघाडी की तरह ही चुनाव लड़ेंगे। संजय राउत ने आज प्रेस से बात करते हुए महाविकास आघाडी की उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर बातचीत की।
संजय राउत का कहना है कि पार्टी 99 सीटों पर लड़ रही है या 105 सीटों पर लड़ रही है ये पार्टी का उद्देश्य नहीं है। पार्टी का उद्देश्य है कि वे महाविकास आघाडी बनकर लड़े।
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
गुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
संजय राउत का बयान
इसके अलावा संजय राउत ने दावा कि जिन उम्मीदवारों ने निर्दलीय नामांकन भरा हुआ है वे जल्द ही अपना नामांकन वापस ले लेंगे। इस बात की उन्हें कोई चिंता नहीं है।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "हम 99 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे या 105 सीटों पर, यह हमारा मकसद नहीं है। हम महा विकास अघाड़ी हैं और हम महा विकास अघाड़ी के तौर पर ही लड़ेंगे। आज शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी…" pic.twitter.com/gGZQ7lAIQk — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “हम 99 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे या 105 सीटों पर, यह हमारा मकसद नहीं है। हम महा विकास अघाड़ी हैं और हम महा विकास अघाड़ी के तौर पर ही लड़ेंगे। आज शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी…”
यह भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने देवेंद्र फडणवीस की मानी बात, महाराष्ट्र चुनाव से नामांकन लिया वापस
मुख्तार शेख ने नामांकन लिया वापस
आपको बताते चले कि आज सुबह ही कांग्रेस के बागी नेता मुख्तार शेख ने कसाबा से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी है। अपना नामांकन वापस लेने के साथ ही मुख्तार शेख ने महाविकास आघाडी के आधिकारिक उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन करने का फैसला किया है।
मुख्तार शेख ने बताया कि, “मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। मुझे प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, प्रभारी रमेश चेन्निथला और सांसद सैयद नसीर हुसैन का फोन आया था। उनके आश्वासन के बाद मैंने फैसला लिया और अपना नामांकन वापस ले लिया। मैं कस्बा विधानसभा क्षेत्र में एमवीए उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर का समर्थन करूंगा और उनके लिए काम करूंगा।”
यह भी पढ़ें- मुंबई में महायुति में छिड़ा संग्राम, माहिम, मानखुर्द सहित इन आधा दर्जन सीटों पर विवाद से बदला राजनीति का रूख
अब ये जानना दिलचस्प होगा कि आज दिन समय खत्म होने से पहले कितने बागी नेता चुनाव से अपना नामांकन वापस लेते है और कितने नेता अपने निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले में अड़े रहते हैं।
Sanjay raut said whether we will contest on 99 seats or 105 seats this is not our motive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














