-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Commotion In Mumbai Seat Of Mahayuti Ahead Of Maharashtra Assembly Elections
मुंबई में महायुति में छिड़ा संग्राम, माहिम, मानखुर्द सहित इन आधा दर्जन सीटों पर विवाद से बदला राजनीति का रूख
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुति में सीटों को लेकर संग्राम शुरू है। कही महायुति बागी नेताओं को समझाने में लगे है तो वहीं बागी नेता भी अपनी बातों पर अड़े है, जिससे मुंबई में महायुति में लगभग आधा-दर्जन सीटों पर विवाद खड़ा हो गया है।

महायुति (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: विधानसभा चुनाव की वास्तविक लड़ाई शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। सोमवार को उम्मीदवारी से नाम वापस लेने का आखिरी दिन है। इसके बाद मुंबई सहित राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर कुल कितने उम्मीदवार शेष बचे हैं? इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।
इससे पहले अपने बागी उम्मीदवारों को मनाने और बगावत को खत्म करने के लिए राज्य के दोनों प्रमुख सियासी गठबंधनों के प्रमुख नेताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। इस कवायद में मुंबई में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में बगावत तो लगभग खत्म हो गई है लेकिन सत्तारूढ़ महायुति में माहिम, बोरीवली, अंधेरी-पूर्व सहित मानखुर्द सीट पर गतिरोध रविवार को भी जारी रहा।
महायुति के सियासी दलों की बगावत को खत्म करने के लिए प्रमुख नेता कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बगावत रोकने पर मंथन किया। लेकिन खासकर माहिम, बोरीवली, अंधेरी-पूर्व और मानखुर्द की लड़ाई महायुति में सब कुछ ठीक नहीं होने के ही संकेत दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे हमेशा गलत मंच ही चुनते हैं… ठाकरे गुट प्रमुख पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का तंज
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
नवाब मलिक का करेंगे विरोध
हालात यह हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार सहित महायुति के दूसरे कई प्रमुख नेता वैसे तो राज्य की 288 सीटों पर मिल कर उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे, लेकिन बाकी सीटों पर एक दूसरे के विरोध में बयानबाजी करेंगे।
मसलन महायुति में शामिल अजित की राकां ने मानखुर्द में नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित बीजेपी के तमाम नेता नवाब मलिक का विरोध करेंगे। यहां शिंदे की शिवसेना ने भी सुरेश कृष्णराव पाटिल उर्फ बुलेट पाटिल को उम्मीदवार बनाया है और बीजेपी ने बुलेट पाटिल को समर्थन की घोषणा की है।
अणुशक्ति नगर पर भी छिड़ सकती है रार
मानखुर्द की वजह से अणुशक्ति नगर सीट पर भी घमासान मचने की आशंका व्यक्त की जा रही है। अणुशक्ति नगर से नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को राकां (अजित पवार) की उम्मीदवारी मिली है। हालांकि बीजेपी ने सना को लेकर कोई विरोध नहीं किया है लेकिन सना ने पिछले दिनों अपने पिता का बचाव करते हुए बीजेपी पर हमला बोला था। इसके बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बीजेपी सना की अणुशक्ति नगर सीट पर भी बवाल शुरू कर सकती है।
यह भी पढ़ें- लोगों को बटेंगे तो कटेंगे के मायने समझा रही RSS, गली – गली घूम कर रही बीजेपी का प्रचार
माहिम सीट पर खास नज़र
माहिम से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे चुनावी राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। तो वहीं बीजेपी नीत महायुति में शामिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी ने अपने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है। यहां राज पुत्र अमित को समर्थन के लिए सीएम शिंदे और सरवणकर को मनाने का बीजेपी का प्रयास रविवार को भी जारी रहा।
रविवार को मनसे के नेता व पूर्व विधायक नितिन सरदेसाई से मुलाकात के बाद महायुति के समन्वयक एवं विधायक प्रसाद लाड ने कहा कि महायुति अमित का प्रचार करेगी और सदा को विधान परिषद में भेजा जाएगा। हालांकि, सरवणकर चुनाव लड़ने की जिद पर अडे़ हैं। उन्हें सीएम शिंदे का भी समर्थन प्राप्त है। शनिवार को शिंदे ने कहा था कि राज ने उन्हें विश्वास में लिए बगैर अमित की उम्मीदवारी घोषित की है और वह सदा के साथ हैं।
बोरीवली, अंधेरी-पूर्व में बगावत की आग
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाली बोरीवली विधानसभा सीट और मुंबई शहर अंतर्गत आनेवाली अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर लोगों की खास नजर है। बोरीवली में बीजेपी के उम्मीदवार संजय उपाध्याय के खिलाफ पार्टी के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी मैदान में उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी नेता विनोद तावडे ने गोपाल शेट्टी को मनाने का प्रयास रविवार को भी किया था।
हालांकि, गोपाल शेट्टी पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसी तरह अंधेरी-पूर्व में बीजेपी ने जुगाड़ करके अपने नेता मुरजी पटेल को विधानसभा की उम्मीदवारी दिलवा दी, लेकिन इससे सीएम शिंदे की शिवसेना में महाभारत छिड़ गई है।
यह भी पढ़ें- चुनाव के बाद बदलेंगे शिंदे गुट के तेवर, नवाब मलिक का बड़ा दावा, शरद पवार के संपर्क में हैं एकनाथ शिंदे!
बीजेपी के दबाव में शिवसेना (शिंदे गुट) ने मुरजी को अपना उम्मीदवार तो बना लिया है लेकिन इससे नाराज होकर पार्टी की इच्छुक नेता स्वीकृति शर्मा बगावत पर उतर आई हैं। मुंबई पुलिस के सेवा निवृत्त एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति की उम्मीदवारी से मुरजी को घर में ही चुनौती मिल रही है।
Commotion in mumbai seat of mahayuti ahead of maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Jul 22, 2026 | 06:39 PMमुंबई में भारी बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने वडेट्टीवार सहित दिग्गजों को हिरासत में लिया
Jul 22, 2026 | 06:34 PMअभी और भड़केगा NEET आंदोलन! शरद पवार गुट हुआ आक्रामक, कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने के आदेश
Jul 22, 2026 | 06:30 PMExplainer: पहाड़ की छाती चीरकर बना ईरान का परमाणु बेस, क्या अमेरिकी बस्टर बमों में है इसे तबाह करने का दम?
Jul 22, 2026 | 06:23 PMChaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
Jul 22, 2026 | 06:22 PMदिल्ली प्रोटेस्ट: परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, प्रदर्शन के लिए अनुमति और सख्त कार्रवाई की मांग
Jul 22, 2026 | 06:21 PMजब तीसरी पत्नी बनकर सुर्खियों में आईं ये एक्ट्रेस, एक बयान ने बदल दी थी पूरी कहानी
Jul 22, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














