- Hindi News »
- Delhi »
- Jnu Break Contract With Inonu University Turkiye
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने तुर्की के इनोनू से तोड़ा करार, एक्स पर लिखा- JNU राष्ट्र के साथ खड़ा
पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय खड़ा होना तुर्की को भारी पड़ रहा है। अब देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू ने तुर्की की इनोनू विश्वविद्याल के साथ करार तोड़ दिया है।
- Written By: Saurabh Pal

जेएनयू विश्वविद्यालय (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः पाकिस्तान के साथी तुर्किए के खिलाफ पूरा भारत एकजुट हो गआ है। सोशल मीडिया पर तुर्की के बायकॉट की अपील के बीज दिल्ली की जेएनयू यूनिवर्सिटी ने बड़ा कदम उठाया है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा के “कारण” इनोनू विश्वविद्यालय, तुर्किये के साथ एमओयू निलंबित करने की घोषणा की।
जेएनयू ने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से जेएनयू और इनोनू विश्वविद्यालय, तुर्किये के बीच समझौता अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। जेएनयू राष्ट्र के साथ खड़ा है।”
JNU सहित ट्रैवेल कंपनियों ने किया जनभावना का सम्मान
सम्बंधित ख़बरें
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
न होगा अंधेरा, न थमेंगे पहिए! सरकार ने बताया कोयला और पेट्रोल का स्टॉक, LPG बुकिंग के बदल गए नियम
न घर के अंदर सुरक्षित न बाहर! कराची में 3 दिन से जारी ‘रैंडम फायरिंग’ ने उड़ाया चैन, अब तक 9 लोग घायल
उधर सीजफायर की घोषणा…इधर पाकिस्तानी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, 12000 अंक चढ़ा कराची इंडेक्स; दुनिया हैरान
यह कदम भारत के हालिया सैन्य अभियान, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के लिए समर्थन व्यक्त करने के बाद तुर्किये और अज़रबैजान के खिलाफ बढ़ती जनभावना के बीच उठाया गया है। ट्रैवेल कंपनी के सूत्रों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश से तुर्किये और अज़रबैजान के लिए 15,000 से अधिक बुकिंग रद्द कर दी गई हैं। स्थिति को देखते हुए कई ट्रैवल एजेंसियां और एयरलाइंस पूर्ण रिफंड की पेशकश कर रही हैं।
भारत पर तुर्की के ड्रोन से हुआ हमला
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने 8 मई की रात को लेह और सर क्रीक के बीच 36 स्थानों पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसमें कथित तौर पर तुर्की मूल के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें लगभग 300 से 400 ड्रोन शामिल थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने एयर डिफेंस सिस्टम से कई ड्रोन को मार गिराए। आधिकारिक बयान के अनुसार, मलबे के प्रारंभिक फोरेंसिक विश्लेषण से पता चलता है कि कुछ ड्रोन तुर्की निर्मित थे, जिनमें ‘असिसगार्ड सोंगार’ मॉडल और तुर्की मूल के यूएवी ‘यिहा’ या ‘यीहाव’ शामिल हैं।
तुर्की की जब भारत ने की मदद
भारत और पाकिस्तान जब एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे थे तो उस समय तुर्की ने गद्दारी की, जबकि संकट के समय भारत ने तुर्की का साथ दिया था। पिछले साल तुर्की भूंकप ने भीषण तबाही मचाई थी। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए थे। खाने और पानी के संकट से जूझ रही थी। उस समय भारत ने तुर्की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था।
Jnu break contract with inonu university turkiye
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM













