-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Azam Khan Statement After Release Says Should Have Left Politics After Mulayam Singh Death
‘मुलायम की मौत के बाद ही अलविदा कह देना था…’ खुदगर्ज बनकर जलील हुआ, क्या सपा छोड़ेंगे आजम खान?
- Written By: सौरभ शर्मा
Samajwadi Party के कद्दावर नेता Azam Khan ने जेल से बाहर आते ही राजनीतिक हलचल बढ़ाने वाला बयान दे दिया है। कहा है मुझे मुलायम सिंह की मौत के साथ ही राजनीति छोड़ देनी थी, लेकिन मैं खुदगर्ज हो गया।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव व कद्दावर नेता आजम खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Azam Khan Latest Statement on Politics: करीब दो साल तक सलाखों के पीछे रहने के बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। अपने भविष्य के प्लान पर बात करते हुए आजम खान का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि उन्हें तो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही राजनीति को अलविदा कह देना चाहिए था, लेकिन वह खुदगर्ज हो गए और इसी खुदगर्जी ने उन्हें बहुत जलील कराया। उनके इस बयान से रामपुर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने कहा कि पिछले 10 सालों में रामपुर के हालात बहुत बिगड़ गए। यहां के लोगों के हक की लड़ाई लड़ने और कुछ अधूरे कामों को पूरा करने की खुदगर्जी ने उन्हें राजनीति में बनाए रखा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “कायदे में तो मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही हमें राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी, लेकिन हम खुदगर्ज हो गए। लोगों का दर्द आंखों में था और कुछ काम अधूरे थे, जिन्हें पूरा करने की जिद ने हमें बहुत जलील कराया।”
अब ओखली में सिर दे दिया तो मूसल से क्या डरना
अपने संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर को याद करते हुए आजम खान ने कहा कि अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, “अब तो ऐसी स्थिति है कि ओखली में सिर दे दिया है, तो फिर मूसल से क्या डरना।” उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वह तो नवाबों से लड़कर यहां तक आए हैं। उन्होंने रामपुर के नवाबों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हीं की गद्दारी के चलते देश को 1947 तक आजादी नहीं मिल सकी, क्योंकि जब 1857 में आजादी के योद्धा मेरठ से चले तो रामपुर के नवाबों की सेना ने ही उन्हें रोक लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
यह भी पढ़ें: ‘BJP को प्यार से भी नफरत, सिर्फ ‘I love modi’ कह सकते हो’, बरेली बवाल पर भड़के ओवैसी
सपा छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
आजम खान ने समाजवादी पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में जाने की तमाम अटकलों को “बचपने की बातें” कहकर खारिज कर दिया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के साथ अपने गहरे रिश्ते को याद करते हुए कहा, “मैं तो पहले भी सपा से निकला नहीं था, बल्कि मुझे निकाला गया था। मुलायम सिंह यादव ने मुझे मजबूरी में पार्टी से निकाला था और फिर मोहब्बत में वापस लिया। उनका और मेरा तो रिश्ता ही अलग था।” आजम खान का यह बयान उन कयासों पर विराम लगाता है, जो उनकी रिहाई के बाद से ही लगाए जा रहे थे।
Azam khan statement after release says should have left politics after mulayam singh death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













