- Hindi News »
- Crime »
- In Etah The Current Pradhan Beat The Former Pradhan To Death Due To An Old Rivalry
एटा में सत्ता संघर्ष का खूनी अंजाम, पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, कोतवाली में परिजनों का हंगामा
Etah crime news: विजयदेपुर गांव में सत्ता की पुरानी रंजिश में वर्तमान प्रधान ने लाठी-डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर पूर्व प्रधान की हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
- Written By: पूजा सिंह

एटा में पूर्व प्रधान की हत्या (सौ. सोशल मीडिया)
Former Pradhaan Murdered In Etah: उत्तर प्रदेश के एटा में सत्ता की पुरानी रंजिश ने एक दर्दनाक रूप ले लिया। अलीगंज क्षेत्र के विजयदेपुर गांव में वर्तमान प्रधान ने गांव के पूर्व प्रधान जय सिंह की लाठी-डंडों और ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे चुनाव की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को कोतवाली के गेट पर रखकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
परिजनों और ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और प्रशासन को कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर भी थाने पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
वर्तमान प्रधान सहित अन्य आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर वर्तमान प्रधान समेत श्याम सिंह, प्रेम सिंह, शनिल और अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ नितीश गर्ग और इंस्पेक्टर निर्दोष सेंगर की अगुवाई में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गांव में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात है। इलाके में तनावपूर्ण स्थित बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
ये भी पढ़ें : Mumbai Airport पर 20 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, तीन यात्री गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला?
मृतक के परिजनों ने जानकारी दी है कि देवपुर के तीन बार प्रधान रहे प्रधान जय सिंह (70) बुधवार की दोपहर मोटरसाइकिल से अलीगंज से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में दामाद नेत्रपाल फौजी के भूखंड की मिट्टी उठाने को लेकर वर्तमान प्रधान अमित फौजी और उनके परिजनों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान पक्ष के लोगों ने जयसिंह को घेर लिया और बेरहमी से ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल पूर्व प्रधान को परिजन अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
In etah the current pradhan beat the former pradhan to death due to an old rivalry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














