- Hindi News »
- Rajasthan »
- Four Members Of A Family Died In A High Speed Car Accident In Jaipur
जयपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार थार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Jaipur Road Accident: चोमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार, यह घटना रामपुरा पुलिया के पास तड़के लगभग 3 बजे हुई। पीड़ित सीकर जिले में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Jaipur Road Accident: राजस्थान के जयपुर के चोमू इलाके में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक तेज रफ्तार थार वाहन ने तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चोमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार, यह घटना रामपुरा पुलिया के पास तड़के लगभग 3 बजे हुई। पीड़ित सीकर जिले में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।
थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तेज गति से चल रही एक थार ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिलें थार के नीचे कुचल गईं। स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालात गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, एक महिला समेत तीन घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी सातों पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे और जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के नांगल जैसा बोहरा के निवासी थे।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में तेजी से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे, जानें ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से क्या आग्रह किया?
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
नागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
यूपी के वाराणसी का रहने वाले मृतक
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), जो कि अब जयपुर के वैद्यजी का चौराहा के पास रहते थे। वाराणसी निवासी सुनील श्रीवास्तव (50), जयपुर के ब्रजवाड़ी कॉलोनी निवासी लकी श्रीवास्तव (30) और श्वेता श्रीवास्तव (26) के रूप में हुई है। तीनों घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।
ये भी पढ़ें: घाघरा-लुगड़ी में भाग रहा था रोहित गोदारा गैंग का इनामी शूटर, अभिषेक उर्फ बटार को पुलिस ने ऐसे दबोचा
किस वजह से हुई ये घटना?
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल थार वाहन को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।
Four members of a family died in a high speed car accident in jaipur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














