-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Dr Ravindrapal Singh Kidney Scam Bail Rejected Nagpur Forensic Lab
किडनी निकालते वक्त 3 की मौत! मास्टरमाइंड डॉ. रवींद्रपाल सिंह की बेल खारिज; पुलिस के हाथ लगे सबूत
- Written By: प्रिया जैस
Kidney Racket Mastermind : किडनी कांड के मास्टरमाइंड डॉ. रवींद्रपाल की बेल खारिज। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और डिलीटेड डेटा से खुलेगा 3 मरीजों की मौत का राज।

किडनी कांड (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Human Organ Trafficking: देशभर में चर्चित किडनी बिक्री कांड के मामले में इस प्रकरण के मास्टरमाइंड दिल्ली के मशहूर डॉक्टर आरोपी रवींद्रपाल सिंह की अग्रिम जमानत कोर्ट ने ठुकरा दी है। वह अब तक अंतरिम अग्रिम जमानत पर थे। उनकी ओर से वकील ने स्थानीय सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी थी। कोर्ट के इस फैसले से अब आरोपी डॉ. सिंह को गिरफ्तार करने का स्थानीय पुलिस का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
टेक्निकल डेटा नागपुर के फोरेंसिक लैब भेजा
किडनी कांड के बीच पुलिस ने मानव अंगों की तस्करी के इस गंभीर मामले में संलिप्त चारों मुख्य आरोपियों के सीडीआर तथा चैटिंग डेटा हासिल किया है। आरोपी डॉ. रवींद्रपाल सिंह, सोलापुर का रामकृष्ण सुंचू, चंडीगढ़ का हिमांशु भारद्वाज तथा तिरुचिरापल्ली का डॉ. राजरत्नम गोविंदस्वामी के कुछ खास मौके पर एक ही जगह मोबाइल लोकेशन होने की पुख्ता जानकारी हासिल की है।
यह लोकेशन तिरुचिरापल्ली के संबंधित स्टार किम्स हॉस्पिटल का पाया गया है, जो कि, डॉ. राजरत्नम गोविंदस्वामी का हॉस्पिटल है, तथा इसी हॉस्पिटल में कुछ लोगों की किडनी निकालकर उसे अन्य मरीजों को ट्रांसप्लांट किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने यह सारा टेक्निकल डेटा फोरेंसिक जांच के लिए नागपुर की फोरेंसिक लैब में भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
एक प्रेम ऐसा भी… पत्नी मौत का सदमा नहीं सह सका पति, दो दिन में उजड़ गया चंद्रपुर का येरकाडे परिवार
चंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
80 के दशक से उठ रही ब्रह्मपुरी को जिला बनाने की मांग, चंद्रपुर से 125 किमी की दूरी के कारण बढ़ा असंतोष
धान बोनस नहीं मिलने पर भड़के चंद्रपुर के किसान, 4 महीने बाद भी खाते खाली, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
किडनी निकालते वक्त हुई थी 3 मरीजों की मौत
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित इस किडनी कांड में बांग्लादेश के एक मरीज समेत तीन मरीजों की किडनी निकालने के दौरान मौत की चौकाने वाली जानकारी सामने आयी थी। इस मामले में अब शामिल डॉ. कृष्णा, डॉ. सिंह, डॉ. राजरत्नम और हिमांशु लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे, इनके बीच का मोबाइल कन्वर्सेशन भी पुलिस ने हासिल सिंह, के किया है।
यह भी पढ़ें – बाघों की ‘खूनी’ जंग, पेंच में 2 नन्हे शावकों के शव मिलने से हड़कंप, इलाके के वर्चस्व ने ली जान
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जब डॉ. कृष्णा और हिमांशु के पिछले दो साल मोबाइल फोन की सीडीआर जांची तो काफी सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। पुलिस को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली कर स्टार किम्स हॉस्पिटल में पिछले दो साल में हुई किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की भी जानकारी मिली है।
फोन से जानकारी की डिलीट
खास बात यह है कि मोबाइल लोकेशन से यह बात सामने आई है कि हर सर्जरी के दौरान डॉ. सिंह, डॉ. कृष्णा, डॉ. राजरत्नम और हिमांशु वहां मौजूद थे। इस जानकारी से हॉस्पिटल की सभी नर्सों, वार्ड बॉय और वहां मौजूद किडनी बेचने वालों और खरीदने वालों के नाम चैट से सामने बताया आए है। सूत्रों ने कि, डॉ. सिंह ने अपने मोबाइल फोन से काफी जानकारी डिलीट कर दी है।
उसे रिकवर करने के लिए ही यह टेक्निकल डेटा फोरेंसिक लैब रवाना किया गया है। साथ ही, चंद्रपुर पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर एक स्पेशल टीम ने किडनी बेचने वालों और खरीदने वालों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई नाम पुलिस के लगे हैं और कई से संपर्क भी कर लिया गया है।
Dr ravindrapal singh kidney scam bail rejected nagpur forensic lab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














