-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Chhattisgarh »
- Cg News Ed Raids Bhupesh Baghels House Major Action Son Chaitanya Questioned Case 2161 Crore Liquor Scam Ex Chhattisgarh Cm
Chhattisgarh: भूपेश बघेल के खिलाफ ED का एक्शन, जांच एजेंसी ने बेटे चैतन्य से की पूछताछ, शराब घोटाले का है मामला
- Written By: सौरभ शर्मा
ED Raids:छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED का छापेमारी की जा रही है, 2161 करोड़ के शराब घोटाले में बेटे चैतन्य से भी पूछताछ की है, मामले पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने आ गई है।

छ.ग. के पूर्व सीएम भूपेश बघेल व बेटे चैतन्य बघेल (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार सुबह उनकी भिलाई स्थित वसुंधरा नगर निवास और रायपुर निवास पर छापेमारी की गई। शराब घोटाले से जुड़े मामले में ED की टीमों ने प्रदेशभर में 14 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल से भी पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि इस घोटाले से 2161 करोड़ रुपये की अवैध आय अर्जित की गई, जिसे अलग-अलग योजनाओं के जरिए निकाला गया। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस इसे षड्यंत्र बता रही है, जबकि बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई करार दे रही है।
भूपेश बघेल के घर ED का छापा, कई दस्तावेज खंगाले
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ED की टीम दो गाड़ियों में पहुंची और घंटों तक दस्तावेजों की जांच की। यह कार्रवाई सिर्फ उनके घर तक सीमित नहीं रही, बल्कि राज्यभर में कुल 14 स्थानों पर छापेमारी की गई। इनमें उनके करीबी सहयोगियों के ठिकाने भी शामिल हैं। इसी दौरान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी उनके रायपुर निवास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। इस रेड को लेकर बघेल समर्थकों में हलचल है और बड़ी संख्या में लोग उनके निवास के बाहर जमा हो गए हैं।
ED का आरोप 2161 करोड़ का घोटाला, बेटा चैतन्य बघेल भी शामिल
ED ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी है, जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। जांच एजेंसी का दावा है कि घोटाले से उत्पन्न अपराध की आय 2161 करोड़ रुपये आंकी गई है और चैतन्य बघेल भी इसमें लाभार्थी रहे हैं। इस घोटाले में पैसे को विभिन्न योजनाओं के जरिए निकाला गया। एजेंसी ने बताया कि इस मामले से जुड़े और भी बड़े नाम जल्द सामने आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
मक्के की आड़ में अफीम उगा रहा था BJP नेता, पूर्व CM भूपेश बघेल ने खोल दी पोल, इसके बाद जो हुआ वो कर देगा हैरान
अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भूपेश बघेल का पलटवार, बीजेपी बोली जांच जरूरी
इस छापेमारी को लेकर भूपेश बघेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनके कार्यालय ने ट्वीट कर इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया और कहा कि कांग्रेस को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे एक सामान्य जांच प्रक्रिया बताया और कहा कि बघेल सरकार के दौरान शराब, कोयला और महादेव ऐप घोटाले हुए, जिसमें उनके कई सहयोगी जेल में हैं। अब ED कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है, इसे राजनीति से जोड़ना सही नहीं है।
Cg news ed raids bhupesh baghels house major action son chaitanya questioned case 2161 crore liquor scam ex chhattisgarh cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMसोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 02:33 PMभूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Jul 11, 2026 | 02:32 PMफीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Jul 11, 2026 | 02:29 PMमुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
Jul 11, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














