स्वास्थ्य ही नहीं करिअर के लिए भी योग बेहतर विकल्प, जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं भविष्य

योग का क्षेत्र आज की तारीख में बहुत व्यापक है। ऐसे में आप इसे बेहतर करिअर ऑप्शन के तौर पर भी चुन सकते हैं। योग संबंधी तमाम कोर्स कर आप योग शिक्षक या ट्रेनर के साथ अन्य कई विकल्प चुन भविष्य बना सकते हैं।
योग में भी आपके के पास है बेस्ट करिअर ऑप्शन
योग में भी आपके के पास है बेस्ट करिअर ऑप्शन
Published on
Updated on

दोस्तों योग हमारे देश की पहचान बन चुका है। आदि काल से योग और तप के जरिए ही देश के महात्माओं ने तमाम सिद्धियां प्राप्त की थीं। आज पूरे विश्व में भारत ने योग को एक अलग पहचान दी है। 21 जून को हर साल हम विश्व योग दिवस मनाते हैं। देश के सभी राज्यों के साथ पूरे विश्व में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में योग को विश्व पटल पर बड़े स्तर पर देखा जाता है। अब योग महज शारीरिक कसरत नहीं बल्कि मेडिटेशन भी है। यही कारण है के योग आज की तारीख में बेहतर करिअर विकल्प के रूप में भी सामने आया है।

योग में करिअर को लेकर कई सारे विकल्प मौजूद हैं। इसके लिए तमान डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स कराए जाते हैं। इसके बाद आप योग शिक्षक या योगा ट्रेनर बन सकते हैं। इसके अलावा योग रिसर्चर समेत कई सारे ऑप्शन इस फील्ड में मौजूद हैं। कई सारे संस्थान योग से संबंधित कोर्स भी कराते हैं।

 12वीं के बाद योग संबंधी ये कोर्स देंगे नए रास्ते

आज की तारीख में योग का दायरा काफी बड़ा हो गया है। योग से जहां स्वास्थ्य बेहतर रहता है तो वहीं मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है। आज योग साधना के साथ बेहतर करिअर ऑप्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। 12वीं कक्षा के बाद आप योग में भी अच्छा भविष्य बना सकते हैं। इसके लिए कई सारे डिग्री और सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध हैं।

ये हैं कुछ महत्वपूर्ण कोर्स

  • योग विज्ञान (B.Sc. Yoga Science)
  • योग शिक्षा (B.Ed. Yoga)
  • योग और प्राकृतिक चिकित्सा (B.Sc. Yoga and Naturopathy)
  • योग और प्रशासनिक सेवाएं (B.A. Yoga and Administrative Services)
  • योग व ध्यान विज्ञान (B.Sc. Yoga and Meditation Science)
  • योग थेरेपी (B.Sc. Yoga Therapy)
  • योग और मानसिक स्वास्थ्य (B.Sc. Yoga and Mental Health)
  • योग एवं प्रशासनिक योग्यता (B.A. Yoga and Administrative Qualification)
  • योग संगीत (B.A. Yoga and Music)
  • योग और ज्योतिष विज्ञान (B.Sc. Yoga and Astrology Science)
  • योग और प्रकृति (B.Sc. Yoga and Nature)

12वीं के बाद योग में करिअर विकल्प

कक्षा 12वीं के बाद आपके पास योग के क्षेत्र में करिअर बनाने के कई सारे ऑप्शन खुले हुए हैं। आइए जानते हैं कि योग के क्षेत्र में क्या-क्या हैं विकल्प...

स्कूल और स्वास्थ्य केंद्रों में योग शिक्षक

योग टीचर या ट्रेनर का विकल्प आपके लिए अच्छा ऑप्शन होगा। इसके लिए तमाम न्यूनतम योग टीचिंग कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद किसी भी योग संस्थान, ट्रेनिंग सेंटर्स, स्कूल-कॉलेज या स्वास्थ्य केंद्रों में योग शिक्षक या ट्रेनर की जॉब पा सकते हैं।

योग सेंटर मैनेजमेंट में ऑप्शन

योग स्थानों के प्रबंधन की दिशा में आप अपने लिए करिअर बना सकते हैं। स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र, योगाभ्यास केंद्र, आदि में बेहतर करिअर ऑप्शन हैं। आप योग के प्रशिक्षण प्रोग्राम का मैनेजमेंट, ग्राहक संपर्क, स्थानीय मार्केटिंग आदि कार्य कर सकते हैं।

योग चिकित्सा में विकल्प

योग चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर विकल्प हैं। योग के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य सुधारने और रोगों का उपचार करने के क्षेत्र में कार्य करने की संभावना प्रदान करने के साथ यह आपको इस क्षेत्र में भविष्य बनाने की संभावना भी देता है। योग चिकित्सा कोर्स कर रोगीयों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान आदि की मदद कर उनकी सेहत सुधारने के साथ अपना भविष्य भी बना सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com