Winter Diet: सर्दियों में फिट रहने का असली फार्मूला, आज ही अपनी थाली में बदलें ये चीजें

Winter Diet Plan: सर्दियों के मौसम में सही डाइट न सिर्फ शरीर को गर्म रखती है बल्कि इम्युनिटी और फिटनेस को भी मजबूत बनाती है। अपनी थाली में कुछ जरूरी बदलाव पूरे सीजन स्वस्थ और ऊर्जावान रख सकते हैं।
Winter Diet Tips for Staying Fit
सर्दियों के लिए डाइट प्लान (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Winter Diet Chart: सर्दियों का मौसम सिर्फ रजाई और आलस का नहीं बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत करने का समय है। इस मौसम में हमारा पाचन तंत्र अन्य मौसमों की तुलना में अधिक सक्रिय रहता है। जिससे भारी और पौष्टिक भोजन आसानी से पच जाता है। हालांकि संक्रमण और वायरल बीमारियों से बचने के लिए एक संतुलित आहार यानी बैलेंस डाइट जरूरी है।

जैसे ही तापमान गिरने लगता है हमारा शरीर ऊर्जा बचाने के लिए ज्यादा भोजन की मांग करता है। सर्दियों का मौसम सेहत बनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस दौरान मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इस सर्दी में आप भी अपनी खाने की थाली में कुछ बदलाव करके खुद को फिट और एनर्जेटिक रख सकते हैं।

सुबह का नाश्ता

सर्दियों में नाश्ता किंग साइज होना चाहिए। सुबह के समय शरीर को गर्माहट की जरूरत होती है। अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडे, ओट्स, उपमा या मूंग दाल का डोसा शामिल करें। नाश्ते के बाद एक गिलास मलाई निकला हुआ गर्म दूध पिएं। साथ में ताजे फल या सब्जियों का सलाद आपके दिन की शुरुआत को कंप्लीट बनाता है।

लंच में ये चीजें करें शामिल

लंच में मल्टीविटामिन और फाइबर का संतुलन होना चाहिए। दोपहर के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, चपाती, और छिलके वाली दाल के साथ चावल लें। ताजी दही या छाछ पाचन में मदद करती है। सर्दियों में खाने के साथ आंवले या पुदीने की हरी चटनी जरूर शामिल करें जो विटामिन-सी की कमी को पूरा करती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।

रात को क्या खाएं

रात का भोजन हमेशा दोपहर की तुलना में हल्का होना चाहिए। सोने से कम से कम 3-4 घंटे पहले खाना खा लेना सबसे अच्छा है। डिनर में आप दलिया, ओट्स की खिचड़ी या गरमा-गरम वेजिटेबल सूप ले सकते हैं। हल्का भोजन रात में शरीर को आराम देने और पाचन प्रक्रिया को सुचारू रखने में मदद करता है।

शरीर को स्वस्थ कैसे रखें?

सिर्फ अच्छा खाना ही स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी नहीं होता है बल्कि सर्दियों में शरीर को सक्रिय रखना पड़ता है। इसके लिए नियमित व्यायाम करें ताकि शरीर का तापमान बना रहे और ऊर्जा का स्तर स्थिर रहे। इसके अलावा अच्छी नींद बहुत जरूरी है जो इम्यूनिटी को कमजोर नहीं होने देगी। मौसम के शुरुआत से ही अपनी थाली में सही बदलाव करें जिससे आप बीमार नहीं पड़ेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com