- Hindi News »
- Bihar »
- Congress Rajya Sabha Mp Akhilesh Prasad Singh Says About Aimim And Mahagathbandhan Bihar Assembly Election
‘AIMIM जैसी पार्टी के साथ गठबंधन…’, ओवैसी को लेकर क्या बोल गए अखिलेश सिंह
बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक हलकों में हलचल तेज होती दिख रही है। हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। इसपर अखिलेश सिंह ने कड़ा बयान दिया है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

अखिलेश प्रसाद सिंह, फोटो: सोशल मीडिया
बिहार: एआईएमआईएम की महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताने के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। ओवैसी ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को चिट्ठी लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की थी। इस मुद्दे पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।
अखिलेश प्रसाद सिंह ने एआईएमआईएम को एक सांप्रदायिक पार्टी बताते हुए कहा कि ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एआईएमआईएम हमेशा से भारतीय जनता पार्टी की मदद करती रही है और चुनावों में सेक्युलर वोट को बांटने का काम करती है।
सांप्रदायिक पार्टी के साथ गठबंधन कैसे: अखिलेश सिंह
अखिलेश सिंह का कहना है कि एआईएमआईएम जैसी सांप्रदायिक पार्टी के साथ गठबंधन कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम हमेशा से भाजपा की मदद करती रही है। अखिलेश सिंह का समर्थन करते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ओवैसी की पार्टी ने पहले भी बीजेपी की अप्रत्यक्ष रूप से मदद की है। उन्होंने कहा कि हम हैदराबाद में चुनाव नहीं लड़ते, तो ओवैसी बिहार क्यों आते हैं? अगर ओवैसी वास्तव में धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ हैं, तो उन्हें बिहार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
बंगाल चुनाव: ‘ओवैसी आज के जिन्ना बनने की…’, AIMIM और हुमायूं कबीर के गठबंधन के बाद क्या बोले सुकांत मजूमदार?
बंगाल चुनाव: पहले BJP और अब दो ‘मियां भाइयों’ ने बढ़ाई ममता की टेंशन, ओवैसी-कबीर के गठबंधन से बदला समीकरण
नीतीश के दिल्ली जाने से पहले JDU में फूट! सांसद गिरधारी यादव को बाहर निकालने की तैयारी, ओम बिरला को भेजा नोटिस
जेडीयू ने भी कसा तंज
जेडीयू पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि ओवैसी को महागठबंधन में जगह न मिलने से विपक्ष की स्थिति और भी कमजोर हो गई है। उन्होंने दावा किया कि अब आरजेडी और ओवैसी के बीच दूरी जगजाहिर है और ऐसे में ये गठबंधन एनडीए से मुकाबला नहीं कर सकता। वहीं केसी त्यागी ने कहा है कि ओवैसी को साथ लेने में कांग्रेस और आरजेडी असहज महसूस कर रही है। उनका कहना है कि ओवैसी ने जिस तरह से 2020 में सीटें हासिल की थीं उसको देखते हुए लग रहा है कि महागठबंधन के वोट बंटने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का क्या है प्लान? अपनाएंगे केजरीवाल मॉडल या चुनेंगे बक्सर का मैदान
आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में पांच सीटें जीती थीं लेकिन उनमें से चार विधायक बाद में आरजेडी में शामिल हो गए थे। फिलहाल एआईएमआईएम के पास सिर्फ अख्तरुल ईमान विधायक के रूप में बचे हैं।
Congress rajya sabha mp akhilesh prasad singh says about aimim and mahagathbandhan bihar assembly election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टीवी स्टार्स ने किया कन्या पूजन, कपिल शर्मा से सुरभि-दिव्यांका तक ने खिलाया भोग और बच्चों को दिए गिफ्ट
Mar 27, 2026 | 12:08 PM‘फडणवीस और दाभोलकर की तुलना असंभव’, सुप्रिया सुले के बयान पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल, MVA में मचेगा घमासान
Mar 27, 2026 | 12:07 PMनासिक जिला परिषद का स्पष्टीकरण, CEO ओंकार पवार पर डीओपीटी में शिकायत आधारहीन; प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
Mar 27, 2026 | 12:05 PMमहावीर पताका से शुरू हुआ विवाद और फिर बरसाने लगे पत्थर, झारखंड के गढ़वा में रामनवमी पर हिंसा, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 12:00 PMप्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर कोर्ट सख्त, अमीरों को एलआईजी में शामिल करने पर फटकार
Mar 27, 2026 | 12:00 PMमेड ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो कर दिया कत्ल, मीरा रोड हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
Mar 27, 2026 | 11:56 AMगोंडवाना यूनिवर्सिटी का ₹1126 करोड़ बजट पास, डिजिटलाइजेशन से लेकर UIT तक, जानें बजट में क्या है खास
Mar 27, 2026 | 11:52 AMवीडियो गैलरी

नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM














