Agniveer Recruitment Rules 2026: शादी की तो छिन जाएगी नौकरी! सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए जारी किए सख्त नियम

Indian Army Agniveer Trade Selection: अग्निवीर भर्ती 2026 में अविवाहित रहने की शर्त, आवेदन के समय ट्रेड चयन, CEE पहले होगा, और एक ही फॉर्म से दो पदों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
Agniveer Recruitment Rules 2026: Agniveer Recruitment Rules 2026
सांकेतिक तस्वीर
Updated on

Agniveer Recruitment Rules 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया 2026 में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इस बार सिर्फ आवेदन प्रक्रिया ही नहीं बदली गई है, बल्कि अनुशासन से जुड़े नियमों को भी और सख्त किया गया है। सबसे बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव उम्मीदवारों की वैवाहिक स्थिति को लेकर सामने आया है।

नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब केवल अविवाहित उम्मीदवार ही अग्निवीर भर्ती के लिए पात्र होंगे। इतना ही नहीं, चयनित अभ्यर्थियों को अपनी 4 साल की सेवा अवधि के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई उम्मीदवार इस नियम का उल्लंघन करता है या पहले से शादीशुदा पाया जाता है, तो उसे तुरंत भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में दूसरा बड़ा बदलाव ट्रेड चयन से जुड़ा है। पहले उम्मीदवारों को रैली के बाद ट्रेड आवंटित किया जाता था, लेकिन अब आवेदन फॉर्म भरते समय ही उन्हें अपना कार्यक्षेत्र चुनना होगा। यह बदलाव युवाओं को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार विकल्प तो देता है, लेकिन साथ ही सही ट्रेड चुनने की जिम्मेदारी भी बढ़ा देता है।

नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026–27 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार भर्ती में ट्रेड सिलेक्शन और मैरिटल स्टेटस को लेकर किए गए बदलाव सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

4 साल तक रहना होगा अविवाहित

सेना ने स्पष्ट किया है कि अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवाओं को पूरी सेवा अवधि यानी चार साल तक अविवाहित रहना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार प्रशिक्षण या सेवा के दौरान विवाह करता है, तो उसे सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। यह नियम इसलिए लाया गया है ताकि अग्निवीर अपने प्रशिक्षण और देश सेवा पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें।

ट्रेड चयन के नए विकल्प

अब उम्मीदवारों को आवेदन के समय ही अपनी पसंद के ट्रेड भरने होंगे। नए नियमों के अनुसार:

  • 10वीं पास उम्मीदवार: अधिकतम 9 अलग-अलग ट्रेड चुन सकते हैं
  • 8वीं पास उम्मीदवार: इन्हें 2 ट्रेड का विकल्प मिलेगा

आवेदन में दी गई यही प्राथमिकता तय करेगी कि प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवार को कौन-सा कार्य सौंपा जाएगा।

एक आवेदन से दो पदों पर मौका

इस साल एक बड़ी राहत यह दी गई है कि उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर एक ही आवेदन फॉर्म से दो अलग-अलग पदों (जैसे GD और टेक्निकल) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे समय और आवेदन शुल्क दोनों की बचत होगी, लेकिन ट्रेड का चुनाव सोच-समझकर करना बेहद जरूरी होगा।

चयन प्रक्रिया में बदला गया क्रम

अग्निवीर भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया का क्रम भी बदला गया है। अब सबसे पहले ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही आगे फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक मानकों में कोई बड़ी छूट नहीं दी गई है, हालांकि 1.6 किमी दौड़ के समय में थोड़ी लचीलापन जरूर दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com