-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Prashant Kishor Said If Jdu Won More Than 25 Seats I Will Quit Politics
JDU की 25 से अधिक सीट आई तो छोड़ दूंगा राजनीति, PK ने निकाली NDA की हवा
- Written By: Saurabh Pal
प्रशांत किशोर ने अब एक नया दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू 25 से ज्यादा सीटें बिहार में जीतती है तो मैं राजनीतिक छोड़ दूंगा। उनके इस बयान ने बिहार में एक नई चर्चा छेड़ दी है।

प्रशांत किशोर (फोटो-सोशल मीडिया)
पटनाः साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा हाई है। राज्य में मुख्यतः तीन फ्रंट लड़ाई में हैं। इसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए और राजद के नेतृत्व वाला महागठबंधन है। इसके अलावा तीसरे फ्रंट के रूप में प्रशांत किशोर का जनसुराज उभरा है। राजनीतिक वादे, दावे और बयानबाजियों के बीच प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ऐसा ही एक वादा बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान करके किशोर चर्चा में आए थे।
दरअसल न्यूज 24 के इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा “लिखकर ले लो नवंबर के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में एक नया मुख्यमंत्री होगा। दूसरी बात उन्होंने कहा कि जेडीयू को तीर सिंबल पर 25 सीटें नहीं आएंगी। अगर आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा।”
इसके आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि बंगाल में कहा था, फिर कह रहा हूं। अगर 25 सीटें जेडीयू की आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंगे आगे कहा कि बिहार में बहुत बड़ा वर्ग बदलाव चाहता है। बदलाव चाहने वालों की संख्या 60 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके साथ ही पीके ने कहा कि जनसुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Crime: दरभंगा में इमामबाड़े के पास लाइट तोड़ने पर विवाद, SI को गोली लगने के बाद आरोपी की भीड़ ने की हत्या
बिहार की सबसे बड़ी सियासी जंग! बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी को दी खुली चुनौती
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
बंगाल चुनाव सच हुआ था पीके का दावा
खास बात है कि ऐसा ही दावा प्रशांत किशोर ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। उस समय सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम न्यूज चैनलों में ऐसी चर्चा थी कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने वाली है। उस टीएमसी की चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर के कंधों पर थी। तब उन्होंने दावा किया था कि बहुत तो दूर की बात है, अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा दहाई का आंकड़ा पार कर गई तो मैं चुनावी रणनीति बनाने का काम छोड़ दूंगा। अतंतः जब रिजल्ट आया तो टीएमसी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया और भाजपा मात्र 77 सीटों पर सिमट गई थी।
प्रशांत किशोर की मेहनत पर फिर जाएगा पानी
हालांकि प्रशांत किशोर ने इस बार बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने जेडीयू के राजनीति भविष्य पर भविष्यवाणी की है। इसको बड़ा दांव इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रशांत किशोर ने चुनावी रणनीति बनाने का काम छोड़कर बिहार के विकास के लिए जनसुराज पार्टी बनाई है। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं, अगर कहीं जेडीयू 25 से ज्यादा जीत गई तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
Prashant kishor said if jdu won more than 25 seats i will quit politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
Jun 27, 2026 | 01:23 PMBreaking News: महाराष्ट्र TET परीक्षा स्थगित, पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षण विभाग का बड़ा फैसला
Jun 27, 2026 | 01:18 PMलोकतंत्र सेनानियों का सम्मान: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की घोषणाएं, इलाज से लेकर तीर्थ दर्शन तक मिलेगी सुविधाएं
Jun 27, 2026 | 01:12 PMपाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर! कर्ज बढ़कर हुआ 81.9 ट्रिलियन, कैसे देश बचाएंगे पीएम शहबाज शरीफ?
Jun 27, 2026 | 01:04 PMPCS-2026 का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर भर्ती; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jun 27, 2026 | 01:00 PMPMRDA के तहसील कार्यालयों की बदहाली उजागर, न सुविधाएं न अधिकारी; नागरिकों को मुख्यालय के लगाने पड़ रहे चक्कर
Jun 27, 2026 | 12:53 PMइंदौर के खजराना में मामूली विवाद में चाकूबाजी, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
Jun 27, 2026 | 12:50 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














