पुराना भंडारा रोड: 11 फरवरी से चलेगा बुलडोजर, मेयो अस्पताल से सुनील होटल तक होगी तोड़ू कार्रवाई

Old Bhandara Road Widening: पुराना भंडारा रोड पर 11 फरवरी से फिर चलेगा बुलडोजर। मेयो अस्पताल से सुनील होटल तक 3 किमी सड़क होगी चौड़ी। ₹70 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत।
Nagpur: Old Bhandara Road widening to resume from Feb 11. 3km stretch from Mayo Hospital to Sunil Hotel to be cleared.
पुराना भंडारा रोड चौड़ीकरण (फाइल फोटो)
Updated on

Nagpur Demolition News: नागपुर में पुराने भंडारा रोड के चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित संपत्ति मालिकों को प्रशासन की ओर से कुछ दिनों की राहत मिली है। कलेक्टर के दौरे के बाद यह काम पुन: रुक गया है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने 11 फरवरी से पुन: पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

जिला प्रशासन ने औपचारिकताओं को पूरा करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए समय लिया है ताकि तोड़ू कार्रवाई बेहतर तरीके से पूर्ण की जा सके। अभियान को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग और सिटी सर्वे अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

अधिकारियों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को प्रभावित संपत्तियों का अंतिम सीमांकन कार्य पूरा किया जाएगा। मनपा को बड़े पैमाने पर अभियान चलाने के लिए लॉजिस्टिक तैयारी हेतु समय चाहिए था, इसलिए यह ब्रेक लिया गया है। 11 फरवरी से अभियान फिर से शुरू होगा। अधिग्रहित संपत्तियों को पूरी तरह से साफ करने में लगभग 8 से 10 दिन का समय लगेगा।

परियोजना की मुख्य बातें

दूरी: मेयो अस्पताल से सुनील होटल तक का 3 किलोमीटर का हिस्सा। अनुमानित लागत: 70 करोड़ (सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य शामिल)। चौड़ाई की योजना: मेयो अस्पताल से बगदादी चौक तक 18 मीटर। बगदादी चौक से सुनील होटल तक: 30 मीटर।

वर्षों से लंबित है प्रोजेक्ट

यह परियोजना भूमि अधिग्रहण और कानूनी विवादों के कारण वर्षों से रुकी हुई थी। अब तक 3 किमी के प्रस्तावित मार्ग में से केवल 150 मीटर सड़क ही चौड़ी हो पाई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही अतिक्रमण और अधिग्रहित संपत्तियां पूरी तरह से हट जाएंगी लोक निर्माण विभाग तुरंत सड़क निर्माण का काम शुरू कर देगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com