-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Pappu Yadav Arrested Patna Residence 31 Year Old Case Neet Protest
‘जेल भेजो या फांसी दे दो, पप्पू रुकेगा नहीं’, पूर्णिया सांसद ने ट्वीट कर बिहार पुलिस पर किया हमला
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Pappu Yadav Arrested: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 1995 के एक पुराने मामले में पटना पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। सांसद ने इसे नीट छात्रा के लिए उठाई गई आवाज का प्रतिशोध बताया है।

पप्पू यादव, फोटो- सोशल मीडिया
Pappu Yadav Social Media Post: बिहार की राजनीति में शुक्रवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भारी पुलिस बल ने पटना के मंदिरी स्थित सांसद पप्पू यादव के आवास की घेराबंदी कर दी। करीब 31 साल पुराने एक मामले में हुई इस गिरफ्तारी के दौरान घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। सांसद ने इस कार्रवाई को ‘राजनीतिक साजिश’ करार देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है।
शुक्रवार की देर रात पटना पुलिस की एक विशेष टीम पप्पू यादव के मंदिरी स्थित आवास पर पहुँची। जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, बड़ी संख्या में समर्थक वहां जमा हो गए। पुलिस और समर्थकों के बीच करीब ढाई घंटे तक तीखी नोक-झोंक और भारी तनाव जैसे हालात बने रहे। समर्थकों ने पुलिस का रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन अंततः पुलिस सांसद को हिरासत में लेने में सफल रही। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और पुलिस पर सीधा हमला बोला।
पप्पू यादव का पलटवार: “नीट छात्रा की लड़ाई का बदला ले रही पुलिस”
गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने अपने ‘एक्स’ (X) अकाउंट पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, “जेल भेजो या फांसी दो, पप्पू रुकेगा नहीं।” सांसद ने दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी का असली कारण 31 साल पुराना केस नहीं, बल्कि हाल ही में पटना में हुई एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला है।
सम्बंधित ख़बरें
‘दोषियों पर होगी कार्रवाई’! भरत तिवारी के परिवार से मिलकर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान
एक… सरकार के 242 विधायकों पर पड़ेगा भारी, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
राजद के 30 साल: लालू का हुंकार, सामाजिक न्याय से संविधान की रक्षा तक संघर्ष और तेज होगा
बहुत शानदार बिहार पुलिस हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े
बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई
लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगा बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके
रहेंगे! जेल भेजो या,फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं — Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) February 6, 2026
पप्पू यादव ने लिखा, “हमने नीट छात्रा के न्याय की लड़ाई लड़ी और बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया।” उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि उन्होंने हॉस्टल मालिक, अस्पताल के सिस्टम और पुलिस की ढिलाई पर सवाल खड़े किए थे, इसलिए उन्हें चुप कराने के लिए यह पुराना मामला निकाला गया है। उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके रहेंगे और किसी भी कीमत पर झुकेंगे नहीं।
Patna, Bihar: Independent MP from Purnia, Pappu Yadav, seen at his Mandiri residence before being arrested by Patna Police in connection with a 1995 case pic.twitter.com/zHhbP2TNGx — IANS (@ians_india) February 6, 2026
31 साल पुराना वो ‘धोखाधड़ी’ का मामला, जिसने बढ़ाई मुश्किलें
पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पटना के गर्दनीबाग थाना कांड संख्या 552/95 से जुड़ी है। यह मामला वर्ष 1995 का है, जिसमें विनोद बिहारी लाल नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उनका मकान धोखाधड़ी के जरिए किराए पर लिया गया और बाद में उसे पप्पू यादव के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया गया।
पटना के एसपी सिटी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120बी के तहत दर्ज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल चल रहा था और बार-बार समन के बावजूद सांसद अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसी कारण कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्की का आदेश और गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
सियासी हलकों में हलचल, अब आगे क्या?
पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। सांसद ने साफ कर दिया है कि वे जेल जाने से नहीं डरते और न्याय की मांग जारी रखेंगे। वर्तमान में पुलिस उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: गिरफ्तार होते ही बिगड़ गई पप्पू यादव की तबीयत, IGIMS से PMCH शिफ्ट, अस्पताल में लगा समर्थकों का जमावड़ा
इस बीच, उनके समर्थकों ने विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि तीन दशक पुराने इस कानूनी विवाद में अब अदालत का अगला रुख क्या होता है और सांसद की ओर से जमानत के लिए क्या तर्क दिए जाते हैं। फिलहाल, इस गिरफ्तारी ने राज्य में पुलिसिया कार्रवाई और विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के आरोपों पर नई बहस छेड़ दी है।
Pappu yadav arrested patna residence 31 year old case neet protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलभराव से लेकर मिसिंग लिंक तक, वर्षा गायकवाड का भाजपा पर हमला कहा- मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा है जिम्मेदार
Jul 05, 2026 | 09:57 PM100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
Jul 05, 2026 | 09:47 PMराज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
Jul 05, 2026 | 09:40 PMखिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
Jul 05, 2026 | 09:36 PMपेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PMआगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PMMonalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
Jul 05, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM













