नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के कोई बड़ी अच्छी खबर नहीं है। दरअसल सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे गुट की प्रवक्ता और MLC डॉ. मनीषा कायंदे (Dr. Manisha Kayande) फिलहाल नॉट रिचेबल चल रही हैं हैं।
सूत्रों की मानें तो, वह पार्टी में हो रही अपनी लगातार उपेक्षा से नाराज चल रही हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि, वो जल्द से जल्द शिंदे ग्रुप जॉइन कर सकती हैं। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो उद्धव ठाकरे के लिए एक और बड़ा झटका होगा। देखा जाए तो डॉ. मनीषा कायंदे एक लोकप्रिय नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता हैं और वे पेशे से प्रोफेसर रही हैं। वहीँ दादर इलाके में उनका काफी प्रभाव भी माना जाता है।
जानकारी दें कि कभी डॉ. मनीषा कायंदे BJP में भी शामिल रहीं थीं।लेकिन साल 2012 विधानपरिषद के मुंबई शिक्षक चुनाव क्षेत्र से बागी उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरने से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। वहीं अब उनके एक बार फिर BJP के ही नए मित्र यानी शिंदे गुट में जॉइन होने की खबरें तेज हैं।