-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- I Will Throw Acid On Your Face Why Did The Tmc Leader Threaten The Bjp Mla
‘मैं तुम्हारे मुंह पर तेजाब फेंकूंगा’, TMC नेता ने BJP विधायक को क्यों दी धमकी?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
West Bengal की राजनीति एक बार फिर तीखी बयानबाजी और धमकियों के कारण सुर्खियों में है। TMC मालदा जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ने भाजपा विधायक शंकर घोष को कथित तौर पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बड़े नेता अब्दुर रहीम बख्शी, फोटो- सोशल मीडिया
Trinamool Congress के मालदा जिला अध्यक्ष अब्दुर रहीम बख्शी ने हाल ही में एक जनसभा में भाजपा विधायक शंकर घोष को कथित तौर पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। यह बयान उस वक्त आया जब बख्शी अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासी मजदूरों पर हो रहे “अत्याचारों” को लेकर अपनी पार्टी के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
बख्शी ने बिना नाम लिए भाजपा विधायक शंकर घोष पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि घोष ने पहले विधानसभा में बंगाल के प्रवासी मजदूरों को “रोहिंग्या” या “बांग्लादेशी” कहा था। बख्शी ने कहा, “अगर मैं तुमसे यह दोबारा सुनूंगा कि हमारे प्रवासी भाई रोहिंग्या या बांग्लादेशी हैं, तो मैं तुम्हारे मुंह में तेजाब डालकर तुम्हारी आवाज जला दूंगा। यह पश्चिम बंगाल है, हम तुम्हें बोलने की जगह नहीं देंगे।”
टीएमसी की डराने-धमकाने वाली राजनीति: भाजपा
बख्शी ने आगे कहा कि बीजेपी के झंडे फाड़ दो और पार्टी का सामाजिक बहिष्कार करो। उन्होंने खुले तौर पर आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे। भाजपा ने इस बयान की तीव्र निंदा करते हुए इसे “टीएमसी की हिंसक और डराने-धमकाने वाली राजनीति” का उदाहरण बताया।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू भड़के
भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने नाराजगी दिखाते हुए कहा, “ऐसी भाषा टीएमसी की हताशा दिखाती है। वे चुनाव हारने के डर से अब खुलेआम धमकी देने पर उतर आए हैं। ये लोग समाज में डर फैलाना चाहते हैं।” भाजपा ने मालदा जिले में विरोध प्रदर्शन भी किया और आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
ममता बनर्जी की चेतावनी बेअसर?
दिलचस्प बात यह है कि बख्शी का यह भड़काऊ बयान उस समय आया है जब खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी के नेताओं को बार-बार संयम बरतने की नसीहत दे चुकी हैं। हाल ही में एक चुनावी समीक्षा बैठक में ममता ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि गैर-जिम्मेदाराना बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। नेता बयान देने से पहले सोचें। फिर भी, बख्शी जैसे वरिष्ठ जिलास्तरीय नेताओं द्वारा खुलेआम तेजाब फेंकने की धमकी देना, पार्टी नेतृत्व की चेतावनियों को धता बताने जैसा है।
यह भी पढ़ें: यह घटना मेरे दिल पर दाग है, हजरतबल दरगाह में अशोक चिन्ह विवाद पर बोलीं दरख्शां
चुनावी राजनीति की हताशा या रणनीति?
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर टीएमसी और भाजपा के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस तरह के बयान न सिर्फ राजनीतिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को “एग्रेसिव मोड” में लाने का तरीका भी हो सकते हैं। राजनीतिक एक्सपर्ट की मानें तो लोकतंत्र में इस तरह की धमकी की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पार्टी से हो, हिंसा और जहरीली भाषा का इस्तेमाल समाज में जहर घोलने का काम करता है।
I will throw acid on your face why did the tmc leader threaten the bjp mla
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई लोकल में अब डिजिटल पहरा, 1,306 डिब्बों में लगेंगे CCTV, हर हरकत होगी कैमरे में कैद
Jul 26, 2026 | 08:31 AMपहली T20 सीरीज जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर, ईशान-तिलक की बल्लेबाजी को बताया जीत की कुंजी बोले- निडर खेल और…
Jul 26, 2026 | 08:28 AM26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
Jul 26, 2026 | 08:27 AMविद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jul 26, 2026 | 08:24 AMरोक दिए गए हैं हवाई हमले… अब उनके पास केवल दो रास्ते, ईरान जंग पर ट्रंप का अगला कदम क्या?
Jul 26, 2026 | 08:23 AMदिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7.5 लाख का पैकेज और स्टाइपेंड पाने का सुनहरा मौका
Jul 26, 2026 | 08:15 AMKargil Vijay Diwas: कारगिल के वो 5 वीर, जिन्होंने मेरठ का नाम इतिहास में अमर कर दिया, पढ़ें उनकी शौर्यगाथा
Jul 26, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














