MS Dhoni का नया एक्शन अवतार, माधवन संग मिशन पर माही, The Chase का टीजर देख झूमे फैंस

MS Dhoni Upcoming Movie: क्रिकेटर एमएस धोनी मैदान के बाद अब स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो टीजर ने धोनी के करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया।
MS Dhoni का नया एक्शन अवतार, माधवन संग मिशन पर माही, The Chase का टीजर देख झूमे फैंस
एमएस धोनी, आर. माधवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

The Chase Teaser Out: रविवार को सोशल मीडिया पर रिलीज हुए एक वीडियो टीजर ने “कैप्टन कूल” एमएस धोनी के फैंस को चौंका दिया। इस टीजर में जिस धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट और मैदान पर फिनिशर के रूप में देखा जाता था, उन्हें अब स्क्रीन पर दुश्मनों पर फायरिंग करते हुए देखा गया। वीडियो में धोनी एक टास्क फोर्स ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में धोनी कमांडो यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं, आंखों पर काले चश्मे के साथ, और गोलियों की बौछार के बीच दुश्मनों से निपटते दिख रहे हैं। अभिनेता आर. माधवन ने इस टीजर को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। माधवन ने लिखा, “एक मिशन। दो जांबाज। तैयार हो जाइए, धमाकेदार चेज़ शुरू होने वाली है।”

एमएस धोनी की अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज

टीजर को डायरेक्ट किया है वसन बाला ने। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह प्रोजेक्ट फिल्म है, वेब सीरीज है या कोई हाई-प्रोफाइल एड। वीडियो में आर माधवन भी धोनी के साथ नजर आते हैं। दोनों ही टास्क फोर्स ऑफिसर के रोल में हैं, लेकिन उनके किरदारों का अंदाज अलग है। धोनी का इंट्रो “दू कूल हेड” के रूप में दिया गया है, जबकि माधवन को दिल से सोचने वाला रोमांटिक ऑफिसर दिखाया गया है।

वीडियो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ने लिखा, “क्या हमारे थाला अब हीरो बन गए?” एक अन्य यूजर ने कहा, “मैदान पर धोनी फिनिशर थे, अब स्क्रीन पर एक्शन हीरो।” कुछ ने लिखा कि “पहले दिन पहला शो हमारा।”

पहली बार शानदार किरदार में नजर आएंगे क्रिकेटर

यह एमएस धोनी का पहला बड़ा रोल है, क्योंकि इससे पहले उन्होंने तमिल फिल्म गोट में छोटा कैमियो किया था। फैंस मान रहे हैं कि अगर यह फिल्म है, तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय है। मैदान में हमेशा शांत रहने वाले धोनी का आक्रामक और कम डायलॉग, ज्यादा एक्शन वाला अंदाज स्क्रीन पर भी नजर आता है।

टीजर के अंत में बस लिखा है “कमिंग सून”, जिससे प्रोजेक्ट के स्वरूप को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इससे पहले अप्रैल में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें ‘लवर बॉय’ बताया गया। बता दें, धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने 2022 में धोनी एंटरटेनमेंट नामक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की थी। इस कंपनी ने 2023 में रमेश थामिलमणि की निर्देशित तमिल फिल्म लेट्स गेट मैरिड का निर्माण किया था। यह रोमांटिक कॉमेडी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com