नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार और सूत्रों के मानें तो उद्धव ठाकरे गुट (Udhhav Thackeray) से जुड़ी कद्दावर प्रवक्ता और MLC मनीषा कायंदे (Dr. Manisha Kayande) ने अब पार्टी छोड़ दी है। गौरतलब है की इसके पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि, कायंदे उद्धव गुट से से खफा हैं और फिलहाल नॉट रिचेबल चल रही हैं हैं।
वहीं अब सूत्रों की खबर और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनीषा कायंदे ने पार्टी छोड़ दी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अब वह शिवसेना (शिंदे ग्रुप) में जल्द ही शामिल होंगी। जानकारी दें कि, मनीषा शिवसेना के गढ़ कहे जाने वाले दादर से ताल्लुक रखती हैं।
गौरतलब है कि, उद्धव ठाकरे गुट से जुड़ी कद्दावर प्रवक्ता और MLC मनीषा कायंदे का इस तरह से पार्टी छोड़ना, उद्धव ठाकरे गुट के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। वैसे भी डॉ। मनीषा कायंदे एक लोकप्रिय नेता और तेजतर्रार प्रवक्ता हैं और वे पेशे से प्रोफेसर रही हैं। इसके साथ ही दादर इलाके में जनता पर उनका काफी प्रभाव भी माना जाता है।
हालांकि डॉ. मनीषा कायंदे कभी BJP में भी शामिल रहीं थीं। लेकिन फिर साल 2012 में उनकी पार्टी विरोधी हरकतों को देखते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रस्ता दिखा दिया गया था। दरअसल साल 2012 विधानपरिषद के मुंबई शिक्षक चुनाव क्षेत्र से बागी उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरने से BJP उनसे नाराज हो गयीं थी। लेकिन अब सूत्रों के मानें तो वे उद्धव ठाकरे गुट को छोड़ चुकी हैं और जल्द ही शिंदे ग्रुप में शामिल होने जा रही हैं।