मण्डला

मंडला: Gen-Z के दौर में स्कूल बैग से निकली पिस्तौल, मंडला के निवास में मचा हड़कंप
Mandla School Bag Pistol Case: मोबाइल, गैजेट्स और सोशल मीडिया के दौर में जहां जेन-जी अपनी अलग पहचान बना रही है, वहीं मंडला जिले के निवास से सामने आया एक मामला चिंता बढ़ाने वाला है। सांदीपनि विद्यालय में प्रतिबंधित सामग्री की जांच के दौरान कक्षा 12वीं के एक छात्र के बैग से छह राउंड वाली देशी पिस्तौल बरामद हुई।

हथियार मिलने की खबर से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद निवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को जब्त कर छात्र से पूछताछ शुरू की।

छात्र ने बताया- चार महीने पहले मिली थी पिस्तौल

पूछताछ के दौरान छात्र ने पुलिस को बताया कि यह पिस्तौल उसे करीब चार महीने पहले रसलगंज निवासी 19 वर्षीय मोहित मरकाम ने दी थी। छात्र के मुताबिक पुरानी पिस्तौल में जंग लग गई थी। वह इसे रंग करवाने के उद्देश्य से अपने साथ स्कूल लेकर आया था। हालांकि स्कूल परिसर में हथियार लेकर पहुंचने की वजह ने सुरक्षा व्यवस्था और छात्र की मंशा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब छात्र के बयान की पुष्टि करने के साथ हथियार की पूरी पृष्ठभूमि खंगाल रही है।

जबलपुर में पढ़ रहे युवक की गिरफ्तारी, नेटवर्क की जांच

छात्र के बयान के आधार पर पुलिस ने मोहित मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोहित जबलपुर में कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि देशी पिस्तौल उसके पास कहां से आई और उसने यह हथियार छात्र को क्यों दिया। इसके साथ ही हथियार की खरीद-फरोख्त या सप्लाई से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका भी जांच के दायरे में है। निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे के मुताबिक मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और हथियार सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

बढ़े बस किराए के खिलाफ उतरा 'जेन जी'! छतरपुर के नौगांव में युवाओं ने SDM दफ्तर के बाहर दिया धरना

जेन-जी के दौर में हथियारों की पहुंच ने बढ़ाई चिंता

यह घटना केवल कानून व्यवस्था से जुड़ा मामला नहीं है, बल्कि युवाओं के बीच हथियारों की पहुंच को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और आपराधिक गतिविधियों को ग्लैमराइज करने वाली सामग्री युवाओं को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में परिवार, स्कूल और समाज की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उन्हें कानून और हथियारों के खतरों के प्रति जागरूक किया जाए। सवाल यही है कि स्मार्टफोन और डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ रही जेन-जी तक हथियार जैसी खतरनाक चीजें आखिर कैसे पहुंच रही हैं।

मंडला में वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा, 290% अधिक संपत्ति का खुलासा, 4 किलो चांदी-200 ग्राम सोना मिला
Mandla EOW Raid : जबलपुर EOW की टीम ने बुधवार सुबह पश्चिम सामान्य वन मंडल मंडला में पदस्थ लिपिक श्वेतांक चौरसिया के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित घर पर छापेमार कार्रवाई की। EOW को शिकायत मिली थी कि लिपिक ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। शिकायत के आधार पर टीम ने सुबह उनके आवास पर दबिश दी और जांच शुरू की।

छापे के दौरान EOW की टीम ने घर में मौजूद दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच शुरू की। टीम लिपिक की घोषित आय और उनके द्वारा अर्जित संपत्तियों का मिलान कर रही है। प्रारंभिक जांच में करीब 290 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, संपत्ति और आय की वास्तविक गणना जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

4 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना मिला

EOW की कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में कीमती सामान और संपत्ति की जानकारी मिलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घर से करीब 4 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना मिला है। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए नकद भी बरामद होने की जानकारी है। टीम इन सभी संपत्तियों और सामान के स्रोत की जांच कर रही है।

50 लाख की दुकान और तीन फोर-व्हीलर

जांच के दौरान करीब 50 लाख रुपए कीमत की दुकान और तीन फोर-व्हीलर समेत अन्य संपत्तियों की जानकारी भी सामने आने की बात कही जा रही है। EOW की टीम इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और उनके खरीद स्रोत की जांच कर रही है। अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि संबंधित कर्मचारी की कुल आय और अर्जित संपत्ति के बीच कितना अंतर है।

पिता की अनुकंपा नियुक्ति से मिली थी नौकरी

बताया जा रहा है कि श्वेतांक चौरसिया को उनके पिता की अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर वन विभाग में नौकरी मिली थी। फिलहाल EOW उनकी नौकरी से अब तक की आय, बैंक खातों, संपत्तियों और अन्य निवेशों का मिलान कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच चढ़ावे की गिनती, 25 पेटियों से निकले 72 लाख से ज्यादा, सुरक्षा बढ़ाई

जांच जारी, कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप

EOW की कार्रवाई अभी जारी है। टीम द्वारा दस्तावेजों और संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद ही कथित आय से अधिक संपत्ति की वास्तविक स्थिति और कुल संपत्ति का स्पष्ट आंकड़ा सामने आएगा। इस कार्रवाई के बाद मंडला के वन विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। EOW डीएसपी मंजीत सिंह चावला ने मौके पर चल रही कार्रवाई से जुड़ी जानकारी दी।

सांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Mandla Snake Rescuer Aman Gohiya Death: मंडला जिले के बिछिया निवासी और लोकप्रिय सर्प मित्र अमन गोहिया (बॉबी) का कोबरा सांप के डसने से उपचार के दौरान निधन हो गया। वर्षों तक निस्वार्थ भाव से विषैले सांपों का रेस्क्यू कर लोगों और वन्यजीवों की रक्षा करने वाले अमन की मौत से पूरे जिले में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को ग्राम डुंगरा में एक कोबरा सांप के रेस्क्यू के लिए अमन गोहिया पहुंचे थे। रेस्क्यू के दौरान सांप को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा डिब्बा अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान कोबरा बाहर निकल आया और उसने अमन के पैर में डस लिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल मंडला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सर्प संरक्षण के लिए समर्पित थे अमन

अमन गोहिया लंबे समय से सर्प संरक्षण और वन्यजीव बचाव के कार्य से जुड़े हुए थे। उन्होंने सैकड़ों विषैले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ा। उनकी सूझबूझ और साहस के कारण कई बार लोगों की जान भी बची। मंडला और आसपास के क्षेत्रों में वे एक समर्पित सर्प मित्र के रूप में जाने जाते थे।

ये भी पढ़ें : सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या

सोशल मीडिया पर दी जा रही श्रद्धांजलि

अमन के निधन की खबर सामने आते ही मंडला सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, सेवा भावना और वन्यजीव संरक्षण के प्रति समर्पण को याद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमन ने हमेशा बिना किसी स्वार्थ के लोगों और बेजुबान वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए काम किया। अमन गोहिया का असमय निधन न केवल उनके परिवार बल्कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों और पूरे मंडला जिले के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

मंडला में एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से 21 साल के युवक की मौत! परिजनों के गंभीर आरोपों से हड़कंप
Mandla Ambulance Oxygen Shortage: मध्य प्रदेश के मंडला जिले से सामने आया एक मामला स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। यहां 21 वर्षीय किडनी मरीज की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने और एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो जाने के कारण उसकी जान चली गई। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग और 108 एंबुलेंस सेवा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

किडनी की बीमारी से जूझ रहा था युवक, डायलिसिस का समय बदलने की थी मांग

जानकारी के अनुसार, मंडला जिले के सुनहरा माल निवासी 21 वर्षीय अजीत बरया लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका जिला अस्पताल में नियमित डायलिसिस किया जाता था। परिजनों का आरोप है कि युवक की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से डायलिसिस का समय बदलने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद परिवार ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की।

एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं लगाने और रास्ते में सिलेंडर खाली होने का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने डॉक्टर की अनुमति का हवाला देते हुए मरीज को ऑक्सीजन लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मरीज को सीधे मंडला जिला अस्पताल ले जाने के बजाय पहले बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने तत्काल ऑक्सीजन देने और जिला अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए। परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल ले जाते समय कुछ किलोमीटर बाद एंबुलेंस का ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया, जिससे मरीज की हालत लगातार बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी, कई सवालों के जवाब बाकी

यह पूरे आरोप मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग और 108 एंबुलेंस सेवा के अधिकारियों से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कैमरे पर आने या आधिकारिक प्रतिक्रिया देने की सहमति नहीं दी।

यह भी पढ़ें: रीवा: स्वास्थ्य मंत्री के शहर में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, बॉटल पकड़कर बुजुर्ग का इलाज कराने मजबूर हुए परिजन

ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि एंबुलेंस में वास्तव में ऑक्सीजन की कमी थी या नहीं और इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं। अब इस मामले में जांच और स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार है, जिसके बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

https://youtu.be/rWC00MKTpGQ?si=S62NyKFcv8sW30aU

मंडला के छात्रावास में शराब पार्टी का कथित VIDEO वायरल, नशे में धुत अधीक्षक पर छात्रों से अभद्रता के आरोप
Mandla Hostel Viral Video : मंडला जिले के शासकीय सीनियर बालक छात्रावास टाटरी से एक कथित वीडियो सामने आने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्रावास अधीक्षक पन्नूलाल वट्टी कथित तौर पर छात्रावास परिसर में शराब पीते और मुर्गा खाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला देर रात का बताया जा रहा है। आरोप है कि शराब के नशे में अधीक्षक ने छात्रावास कर्मचारियों और वहां रह रहे छात्रों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान मौजूद कुछ छात्रों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

छात्रों और कर्मचारियों का आरोप है कि अधीक्षक का व्यवहार लंबे समय से विवादों में रहा है। उनका कहना है कि नशे की हालत में अभद्रता करना आम बात हो गई थी। वायरल वीडियो सामने आने के बाद छात्रावास की व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विभाग ने जांच के दिए निर्देश

मामला सामने आने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग हरकत में आ गया है। सहायक आयुक्त कार्यालय के कार्यपालिक शासक ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधीक्षक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छात्रावास व्यवस्था पर उठे सवाल

हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने सरकारी छात्रावासों में अनुशासन, निगरानी और छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें विभागीय जांच और उसके निष्कर्ष पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें : मंदसौर: बिजली कटौती पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रेवास देवड़ा में वितरण केंद्र का घेराव, शामगढ़ में चक्काजाम

जांच रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और लगाए गए आरोप कितने सही हैं। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

मंडला: कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- देखें VIDEO
Law And Order Questioned In Mandla: मध्यप्रदेश के मंडला से सामने आया यह वायरल वीडियो आपको झकझोर कर रख देगा बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं और इंसानियत भी शर्मसार होती दिखाई दे रही है एक युवक दूसरे व्यक्ति को कपड़े से बांधकर रिक्शे पर ले जा रहा है इतना ही नहीं, रास्ते भर वह उसे चप्पलों और छाते से पीटता भी नजर आ रहा है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बंधा हुआ व्यक्ति चुपचाप रिक्शा चलाता जा रहा है और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी दौरान बंधे हुए व्यक्ति ने कथित तौर पर लाठी से हमला कर युवक के सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे वह लहूलुहान हो गया लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

घायल युवक ने कथित आरोपी को कपड़े से बांधा

घायल युवक ने कथित आरोपी को कपड़े से बांधा और उसे सरेआम पूरे शहर में अपमानित करते हुए थाने की ओर ले जाना शुरू कर दिया। रास्ते भर उसके साथ मारपीट भी होती रही अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर किसी ने अपराध किया भी था, तो क्या सजा देने का अधिकार किसी आम नागरिक को है क्या कानून अपने हाथ में लेकर किसी को सड़क पर बांधकर घुमाना और पीटना जायज है।

मंडला में कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- VIDEO pic.twitter.com/SKnLYiK3vt
— Sajal Raghuwanshi (@SajalRaghuwans4) July 15, 2026

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अगर आज कोई खुद ही आरोपी, जज और सजा देने वाला बन जाएगा, तो फिर कानून और पुलिस व्यवस्था की भूमिका क्या रह जाएगी इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उज्जैन: किसानों के खेतों से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक और सामान बरामद

फिलहाल यह मामला मंडला में चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है अब देखना होगा कि इस मामले में कानून अपने हाथ में लेने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।

https://youtu.be/9PW-pbGgOzA?si=NSMxD5ZKfunCTdKO

मंडला में 2.5 करोड़ का सरकारी अनाज स्वाहा! निजी कंपनी कंपनी पर एफआईआर दर्ज, कार्रवाई अब भी अधूरी
Mandla Government Grain Destroyed By Rain: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर विकासखंड से सरकारी भंडारण व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम हीरापुर स्थित खुले भंडारण केंद्र (ओपन कैप) में रखी करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी धान रखरखाव के अभाव में खराब हो गई।

किसानों की मेहनत से उपजा अनाज सड़कर बेकार हो गया, जबकि यह धान सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के जरिए जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जानी थी। मामले में निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन वर्षों बाद भी अंतिम कार्रवाई नहीं हो सकी है।

2021-22 में हुई लापरवाही, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

यह पूरा मामला वर्ष 2021-22 का है। नैनपुर विकासखंड के ग्राम हीरापुर स्थित ओपन कैप में सरकारी धान के सुरक्षित भंडारण की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई थी। आरोप है कि कंपनी ने भंडारण और रखरखाव के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया। पर्याप्त सुरक्षा और संरक्षण के अभाव में करीब 700 से 750 क्विंटल धान पूरी तरह खराब हो गई। यह वही धान थी, जिसे किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था।

एफआईआर दर्ज, लेकिन वर्षों बाद भी कार्रवाई अधूरी

मामले की गंभीरता सामने आने के बाद संबंधित निगम ने निजी कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि घटना को कई वर्ष बीत जाने के बावजूद दोषियों के खिलाफ अंतिम कार्रवाई नहीं हो सकी है। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लंबे समय से लंबित इस प्रकरण ने सरकारी निगरानी व्यवस्था और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रबंधक ने कंपनी की लापरवाही को बताया नुकसान की वजह

निगम के प्रबंधक श्रीकांत जैन के अनुसार, धान के सुरक्षित रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी संबंधित निजी कंपनी की थी। कंपनी की लापरवाही के कारण ही सरकारी अनाज खराब हुआ और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि निगम स्तर पर मामले के निराकरण की प्रक्रिया जारी है, जबकि कानूनी कार्रवाई भी न्यायालय में चल रही है।

सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल, जिम्मेदारी तय होने का इंतजार

इस मामले ने सरकारी भंडारण व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसानों की मेहनत से खरीदी गई उपज, गरीबों के राशन के लिए सुरक्षित रखा गया अनाज और सरकारी खजाने के करोड़ों रुपये का नुकसान आखिर किसकी जिम्मेदारी है, यह अब भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब सभी की नजर न्यायालय की कार्रवाई और इस बात पर है कि दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे।

https://youtu.be/83M_2J8_-1g?si=kEWAiPTFHNBfAjVj

मंडला में 108 की देरी या सिस्टम की लापरवाही; चार नवजातों की मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Mandla 108 Ambulance Negligence: मंडला जिले के बिछिया विकासखंड से सामने आई यह घटना सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्राम नयागांव की एक गर्भवती महिला ने रास्ते में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन समय से पहले प्रसव होने के कारण चारों नवजातों की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि 108 एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो शायद इन मासूमों की जान बचाई जा सकती थी।

जानकारी के अनुसार, नयागांव निवासी 28 वर्षीय गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन उनका आरोप है कि काफी देर तक एंबुलेंस गांव नहीं पहुंची। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और समय निकलता चला गया।

महिला ने रास्ते में ही दिया चार बच्चों को जन्म

जब कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा, तो परिजन महिला को ऑटो-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया लेकर रवाना हुए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दे दिया। समयपूर्व प्रसव और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा समय पर नहीं मिलने के कारण चारों नवजातों की मौत हो गई।

आशा कार्यकर्ताओं ने महिला को पहुंचाया स्वास्थय केंद्र

घटना की सूचना मिलते ही गांव की आशा कार्यकर्ता सक्रिय हुईं और महिला को तत्काल बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल महिला की हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

घटना ने खड़े किए गंभीर सवाल

हालांकि, इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गर्भवती महिलाओं को समय पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन यदि परिजनों के आरोप सही हैं, तो आखिर एक प्रसूता को ऑटो-रिक्शा में अस्पताल जाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा? क्या एंबुलेंस सेवा में तकनीकी खामी थी, मानवीय लापरवाही थी या फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई बड़ी विफलता?

यह भी पढ़ें: मुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि चार मासूमों की मौत की जिम्मेदारी कौन तय करेगा? क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी? यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो क्या जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी जांच और फाइलों तक ही सीमित रह जाएगा?

https://youtu.be/1dKT5J1MAOY?si=oW7Olj2urPXkMRTY

मंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Protest In Mandla For Roads: मंडला नगर की बदहाल सड़कों, अधूरे विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ अब जनआंदोलन की शुरुआत हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह परिहार ने नगर की जनसमस्याओं को लेकर आज से क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो 4 जुलाई से आमरण अनशन किया जाएगा।

गौरतलब है कि मंडला नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हैं इसके बाद भी ट्रिपल इंजन की सरकार विकास में फिसड्डी साबित हो रही है। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पीएचई मंत्री संपतिया उईके के ग्रह जिले में नगर के ऐसे बदहाल हालात से नाराज नरेंद्र का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित में है और इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

कलेक्ट्रेट मार्ग पर क्रमिक धरना शुरू

मंडला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह परिहार ने नगर की बदहाल व्यवस्था के विरोध में कलेक्ट्रेट मार्ग पर क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। इससे पहले उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर की प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की थी।

नगर की अधिकांश सड़कें जर्जर हालत में- नरेंद्र सिंह परिहार

नरेंद्र सिंह परिहार का कहना है कि नगर की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। सीवर लाइन निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत नहीं हुई, नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और कई विकास कार्य लंबे समय से अधूरे हैं। इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

मूलभूत सुविधाओं के लिए किया प्रदर्शन

नरेंद्र सिंह परिहार ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल या व्यक्तिगत हित से प्रेरित नहीं है, बल्कि मंडला शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में बड़ चौराहा से हनुमान घाट मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण, सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों की मरम्मत।

यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार

नगर के सभी 24 वार्डों में नाला-नालियों की सफाई, महाराजपुर में अधूरे डिवाइडर निर्माण को पूरा करना तथा सभी मुक्तिधामों का सुव्यवस्थित विकास और सौंदर्यीकरण शामिल है। नरेंद्र सिंह परिहार ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने दो दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई शुरू नहीं की, तो 4 जुलाई से वे आमरण अनशन पर बैठेंगे।

https://youtu.be/d1GbL6140_w?si=cxNs2JHIGPam59ai

मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन
Mandla Psycho Bike Theft: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी चोरी करने की शैली बेहद अनोखी और चौंकाने वाली निकली। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचता नहीं था और न ही उनके पार्ट्स निकालकर अवैध कारोबार करता था।

वह केवल अपने आवागमन के लिए बाइक चोरी करता था। पुलिस के अनुसार, जैसे ही चोरी की बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाता, वह उसे सड़क किनारे या किसी सुनसान स्थान पर छोड़ देता और आगे जाने के लिए दूसरी मोटरसाइकिल चोरी कर लेता था। इस अनोखे तरीके ने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया।

तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विवेक भैंसवार, निवासी जिला सिवनी के रूप में हुई है। मंडला शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। सटीक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कई बाइक चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

तीन चोरी की बाइक बरामद, पुलिस को भी चौंकाया चोरी का तरीका

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का मकसद चोरी की गाड़ियों को बेचना नहीं था, बल्कि केवल यात्रा के लिए उनका इस्तेमाल करना था। पेट्रोल खत्म होने के बाद वह बाइक को वहीं छोड़ देता और दूसरी बाइक चोरी कर आगे निकल जाता था। आरोपी की इस कार्यप्रणाली ने पुलिस को भी हैरान कर दिया, क्योंकि अधिकांश मामलों में चोरी की गई गाड़ियों को बेचने या उनके पुर्जे निकालने का उद्देश्य होता है, लेकिन इस मामले में चोरी का तरीका पूरी तरह अलग निकला।

अन्य जिलों में भी जांच का दायरा बढ़ा, आरोपी से पूछताछ जारी

मंडला कोतवाली पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने मंडला जिले के अलावा सिवनी या आसपास के अन्य जिलों में भी इसी तरह की बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस उससे अन्य लंबित चोरी के मामलों के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात

अधिकारियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से जिले में हुई कई बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

https://youtu.be/rMLSRf83I9c?si=Q-Pnx1hLQHx7dlgR

मंडला में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बारात की भीड़ में रची गई मौत की साजिश; सुपारी देकर युवक की कराई हत्या
Contract Killing Of Youth In Mandla: मंडला जिले में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गुमशुदगी से शुरू हुई यह कहानी आखिरकार सुपारी देकर कराई गई हत्या तक पहुंची, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है।

दरअसल, 22 जून को बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के मुगदरा निवासी 36 वर्षीय तरेंद्र यादव के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसी दिन लिमरुआ के पास स्थित बोरिया नाला में उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।

पुलिस ने गठित की थी विशेष टीम

मंडला पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, संदेह की सुई मृतक के परिचित लोगों की ओर घूमने लगी। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वह किसी क्राइम थ्रिलर की कहानी से कम नहीं था। जांच में सामने आया कि खेती-बाड़ी और पुरानी रंजिश को लेकर मृतक तरेंद्र यादव और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दुश्मनी ने हत्या की साजिश को जन्म दिया।

आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर की हत्या

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राजा यादव ने अपने साथी अविनाश यादव के साथ मिलकर तरेंद्र यादव की हत्या की योजना बनाई। हत्या को अंजाम देने के लिए करीब एक लाख बीस हजार रुपये की सुपारी दी गई और तीन अन्य युवकों को इस वारदात में शामिल किया गया। 21 जून को गांव में शादी और बारात का माहौल था। आरोपियों ने इसी अवसर का फायदा उठाया। तरेंद्र यादव को शराब पिलाने के बहाने बारात से अलग बुलाया गया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद शव को नाले में फेंका

हत्या के बाद शव को बोरिया नाला में फेंक दिया गया ताकि मामला दुर्घटना या गुमशुदगी का प्रतीत हो। हालांकि, आरोपी अपनी साजिश को पूरी तरह छिपा हुआ समझ रहे थे, लेकिन मंडला पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार पूछताछ के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!

मंडला में गुमशुदगी से शुरू हुई यह कहानी आखिरकार एक सुपारी किलिंग के खुलासे पर खत्म हुई। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी क्यों न कर लें, कानून के लंबे हाथों से बच पाना आसान नहीं है।

मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से वनकर्मी की मौत, गश्त के दौरान किया अटैक
Kanha Tiger Attack Forest Worker: मंडला स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व से एक दुखद घटना सामने आई है। जंगल में नियमित गश्त के दौरान बाघ के हमले में एक वनकर्मी की मौत हो गई। यह हादसा कान्हा परिक्षेत्र की नकटी घाटी बीट के कक्ष क्रमांक 136 में हुआ, जहां गश्ती दल पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में अग्नि सुरक्षा श्रमिक लखन सिंह की मौके पर ही जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय लखन सिंह बालाघाट जिले के आमगहन गांव के निवासी थे और कान्हा टाइगर रिजर्व में अग्नि सुरक्षा श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। रविवार सुबह वह अन्य कर्मचारियों के साथ नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान जंगल में अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि लखन सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वन अमले ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि घटना की परिस्थितियों का विस्तृत आकलन किया जा सके।

वनकर्मी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया

कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि लखन सिंह वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे थे और दुर्गम जंगलों में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें : आग की अफवाह बनी 4 मौतों का कारण: रेलवे ने कहा- कोई आग नहीं लगी, चेन पुलिंग के बाद ट्रैक पर उतरने से गई जान

मृतक के परिजनों को दी जाएगी हर संभव मदद

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, वन विभाग भविष्य में गश्त के दौरान सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर भी विचार कर रहा है। एसडीओ आशीष पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा था मंडला का पुलिसकर्मी, आत्महत्या मामले में दो नर्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Mandla Constable Sunil Saryam Suicide Case: मंडला जिले में पुलिसकर्मी आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बम्हनी बंजर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले आरक्षक सुनील सरयाम (40 वर्षीय) की मौत के मामले में पुलिस ने दो महिला संविदा स्टाफ नर्स और एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि मृतक पुलिसकर्मी लंबे समय से ब्लैकमेलिंग का शिकार था और लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण उसने यह आत्मघाती कदम 8 जून को उठाया।

मंडला पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक आरक्षक सुनील सरयाम द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कुछ लोगों द्वारा उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किए जाने का उल्लेख किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने पहले दोस्ती का जाल बिछाया और बाद में निजी तस्वीरों एवं वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे लगातार पैसों की मांग की।

कोविड काल के दौरान हुआ था आरोपियों से संपर्क

पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कोविड काल के दौरान मृतक का संपर्क आरोपियों से हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री का सहारा लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। समय के साथ पैसों की मांग बढ़ती गई और लगातार हो रहे दबाव से आरक्षक तनाव में रहने लगा।

दो नर्स और उनका भाई गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो महिला संविदा स्टाफ नर्सों तथा उनके एक भाई को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन सहित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।

ब्लैकमेलिंग और मानसिंक प्रताड़ना का मामला

यह मामला केवल आत्महत्या का नहीं बल्कि ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के उस खतरनाक चेहरे को उजागर करता है, जो किसी व्यक्ति को भीतर से तोड़ देता है। किसी की निजी जिंदगी, सम्मान और मजबूरी को हथियार बनाकर धन उगाही करना गंभीर अपराध है।

यह भी पढ़ें: 'छप्पर फाड़ कर मिली जीत', राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भोपाल BJP दफ्तर में जश्न; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात

पुलिस की इस कार्रवाई ने ऐसे अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और किसी को ब्लैकमेल कर उसका शोषण करने वालों को अंततः न्याय के कठघरे में खड़ा होना ही पड़ता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Mandla News: नर्मदा स्वच्छता जांच के दौरान विवाद, कर्मचारी ने लगाया प्रियंक कानूनगो पर प्रताड़ना का आरोप
Mandla Narmada Water Controversy: मंडला में नर्मदा नदी की स्वच्छता को लेकर किए गए निरीक्षण के दौरान उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामला केवल नदी में कथित प्रदूषण की जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक नगरपालिका कर्मचारी के साथ कथित दुर्व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के कारण मानवाधिकार और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नर्मदा नदी में मिल रहे कथित प्रदूषित जल की जांच के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो मंडला पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान नर्मदा तट के पास जमा पानी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। नगरपालिका परिषद के कर्मचारी पुष्पेंद्र पांडे का आरोप है कि उन्हें मौके पर बुलाकर उक्त पानी पीने के लिए दबाव बनाया गया।

पानी पीने के लिए किया मजबूर

कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया कि यह किसी नाले का गंदा पानी नहीं, बल्कि पुलिस लाइन की पानी की टंकी का ओवरफ्लो है। इसके बावजूद उनकी बात नहीं मानी गई और कथित रूप से उन्हें पानी पीकर दिखाने के लिए मजबूर किया गया।

सार्वजनिक रूप से अपमानित किया

पुष्पेंद्र पांडे का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए। उनका कहना है कि घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मंडला जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। कांग्रेस ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक मर्सकोले ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के साथ प्रताड़ना हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने नर्मदा नदी में मिलने वाले गंदे नालों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग भी उठाई।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के गढ़ में बीजेपी की एंट्री, पाइपलाइन का पानी पीकर दिया जवाब

खड़े हो रहे कई सवाल

घटना के बाद यह बहस तेज हो गई है कि क्या किसी जांच या निरीक्षण के दौरान किसी कर्मचारी की गरिमा और सम्मान से समझौता किया जा सकता है। मानव अधिकारों की रक्षा के लिए जिम्मेदार संस्था के प्रतिनिधि पर ही ऐसे आरोप लगना कई सवाल खड़े कर रहा है।

मंडला में रिहाई से 19 दिन पहले कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर लापरवाही के आरोप
Mandla Jail News: मंडला जिला जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने से मामला चर्चा में आ गया है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय आनंद चक्रवर्ती के रूप में हुई है, जो सिवनी जिले के केवलारी थाना क्षेत्र के ग्राम साठई का निवासी था। घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक आनंद चक्रवर्ती भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में 11 माह की सजा काट रहा था। उसे 21 जुलाई 2025 को मंडला जिला जेल में दाखिल किया गया था। सजा पूरी होने के बाद उसकी रिहाई 19 जून 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन रिहाई से महज 19 दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप

कैदी की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी रचना चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने समय रहते उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। उनका कहना है कि यदि आनंद का समय पर बेहतर इलाज कराया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, जेल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। मंडला जेल अधीक्षक संजय सलहाम का कहना है कि आनंद चक्रवर्ती पहले से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था। जेल में रहते हुए उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती रही थी और समय-समय पर उसका उपचार भी कराया गया। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल भेजा गया था।

ये भी पढ़ें : आस्था के आगे मौसम फेल, गजेंद्र चौहान पहुंचे बाबा महाकाल के द्वार; कहा बड़ रही शिव से जुड़े गीतों की लोकप्रियता

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

घटना के बाद संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल कैदी की मौत को लेकर परिजनों और जेल प्रशासन के दावों के बीच सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
Uorfi Javed Kanha National Park Visit: मध्य प्रदेश के मंडला जिले स्थित कान्हा नेशनल पार्क में टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का अलग अंदाज देखने को मिला। अपने बोल्ड फैशन और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी इस बार जंगल और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चर्चा में हैं।

कान्हा दौरे के दौरान उर्फी जावेद ने ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

उर्फी जावेद ने की ग्रामीणों की मेहनत की तारीफ

उर्फी जावेद ने कान्हा नेशनल पार्क पहुंचकर जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों की मेहनत और उनकी जिम्मेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्रों के समीप रहने वाले लोग प्रकृति और जंगलों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उर्फी ने विशेष रूप से जंगल में आग लगने जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में ग्रामीणों का सहयोग बेहद अहम साबित होता है और उनके प्रयासों से वन संपदा को बचाने में बड़ी मदद मिलती है।

उर्फी जावेद ने दिया वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश

उर्फी जावेद ने अपने कान्हा दौरे के दौरान लोगों को वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जंगलों और वन्य प्राणियों की रक्षा बेहद जरूरी है। उर्फी ने यह भी कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण तैयार किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पेड़-पौधों और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और पर्यावरण बचाने की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Urfi Javed, during her visit to Kanha Tiger Reserve, urged everyone to protect forests and wildlife by acting responsibly.@minforestmp @mptfs @RavindraIfs @Urfijaved7 pic.twitter.com/attA8nVYC5
— Kanha Tiger Reserve (@TrKanha) May 25, 2026

उर्फी जावेद ने कुत्तों के टीकाकरण को लेकर भी दिया संदेश

उर्फी जावेद ने अपने दौरे के दौरान पालतू जानवरों से जुड़ी स्वास्थ्य सावधानियों पर भी जोर दिया। उन्होंने लोगों को समझाया कि कुत्तों को नियमित रूप से टीके लगवाना बेहद आवश्यक है क्योंकि इससे कई गंभीर संक्रमण और बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है। उर्फी का यह जागरूकता संदेश सोशल मीडिया पर लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

यह भी पढ़ें: पन्ना में मौत का कुआं, अजयगढ़ के बीहरपुरवा में धंसी मिट्टी; 5 मजदूरों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत

वहीं, कान्हा नेशनल पार्क से जुड़ा उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में वह ग्रामीणों और वन अमले के साथ संवाद करती दिखाई दे रही हैं। उनके इस बदले हुए अंदाज और सामाजिक सरोकारों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आंगनवाड़ी में रखी थी चूहे मारने की दवा...5 बच्चों ने प्रसाद समझ खा लिया जहर, मध्य प्रदेश के मंडला में हड़कंप!
Mandla Anganwadi Kids Eat Rat Poison: मध्य प्रदेश के मंडला(Mandla) जिले से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। मोहगांव विकासखंड के एक आंगनवाड़ी केंद्र में लापरवाही के कारण पांच छोटे बच्चों की जान खतरे में पड़ गई। बच्चों ने वहां रखी चूहा मार दवा को ‘प्रसाद’ समझकर खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह घटना मोहगांव विकासखंड के ग्राम रमखिरिया के छपरा टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की है। जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपने घर में, जहां केंद्र संचालित होता है, एक कोने में आटे के साथ चूहा मार दवा मिलाकर रखी थी।

सभी बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

खेलते-खेलते बच्चों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसे खाने योग्य चीज समझकर खा लिया। दवा का सेवन करते ही बच्चों को उल्टियां होने लगीं और उनकी हालत बिगड़ने लगी।बच्चों की स्थिति खराब होते देख परिजन और वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उन्हें मोहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बिना देरी किए प्राथमिक उपचार शुरू किया और जहर के प्रभाव को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए। बाद में बेहतर इलाज के लिए सभी बच्चों को जिला अस्पताल मंडला रेफर(Mandla) कर दिया गया।

सभी बच्चे खतरे से बाहर

डॉक्टरों के मुताबिक अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। इस घटना ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आंगनवाड़ी जैसे संवेदनशील स्थान पर जहरीली दवा खुले में रखना बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसे केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की इस चूक ने बच्चों की जान जोखिम में डाल दी।

एसडीएम सचिन जैन ने दिए जांच के आदेश

बीमार बच्चों में सचिन (3 वर्ष), समर (9 वर्ष), शिवन्या (3 वर्ष), कृतिका (5 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय दीप्ती शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सचिन जैन ने जांच के आदेश दिए हैं और एक टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- नाविक की जिद ने मथुरा में ली 10 लोगों की जान…6 अब भी लापता, केशी घाट पर अपनों की राह देख रही पथराई आंखें!

उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों(Mandla) में चूहा मारने की जहरीली दवाएं रखने पर रोक लगाने और इसके बजाय सुरक्षित उपाय अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।