आस्था के आगे मौसम फेल, गजेंद्र चौहान पहुंचे बाबा महाकाल के द्वार; कहा बड़ रही शिव से जुड़े गीतों की लोकप्रियता

Gajendra Chauhan Offers Prayers at Baba Mahakal: अभिनेता गजेंद्र चौहान ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही उन्होंने कहा कि 48 डिग्री तापमान में भी आस्था के आगे मौसम बेअसर हो गया।
Gajendra Chauhan Mahakal Darshan Offer Prayers MP News
गजेंद्र चौहान ने किए बाबा महाकाल के दर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gajendra Chauhan Mahakal Darshan: प्रसिद्ध फिल्म एवं टीवी अभिनेता गजेंद्र चौहान ने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने देश में युवाओं के बीच बढ़ती धार्मिक जागरूकता को सकारात्मक संकेत बताया।

गजेंद्र चौहान ने कहा कि आज का युवा धर्म और संस्कृति के प्रति पहले की तुलना में अधिक जागरूक हुआ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर युवाओं की बढ़ती उपस्थिति, धार्मिक गीतों और भजनों की लोकप्रियता तथा हनुमान चालीसा के नए-नए प्रस्तुतिकरण इस बदलाव का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि आज कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी युवा हनुमान चालीसा का मंचन और प्रस्तुति कर रहे हैं।

धार्मिक गीतों की बढ़ रही लोकप्रियता- गजेंद्र चौहान

गजेंद्र चौहान ने कहा कि भगवान शिव से जुड़े गीतों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वे अलग-अलग मिक्स तथा रीमिक्स रूपों में युवाओं तक पहुंच रहे हैं। उनके अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में भी धर्म और संस्कृति आधारित विषयों की ओर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रामायण जैसी भव्य फिल्में भी दर्शकों के सामने आने वाली हैं, जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करेंगी।

आस्था के आगे मौसम बेअसर

महाकाल मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और भीषण गर्मी के बावजूद उमड़ रही भीड़ को लेकर गजेंद्र चौहान ने कहा कि भगवान के दरबार में आने वालों के लिए न गर्मी मायने रखती है, न सर्दी और न ही बारिश। यह पूरी तरह आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि जिसकी श्रद्धा होती है और जिसे बाबा महाकाल का बुलावा आता है, वह हर परिस्थिति में दर्शन के लिए पहुंचता है।

श्रद्धालुओं का सैलाब रुकने वाला नहीं है- गजेंद्र चौहान

गजेंद्र चौहान ने कहा कि तापमान 42 डिग्री हो, 48 डिग्री हो या उससे भी अधिक, श्रद्धालुओं का सैलाब रुकने वाला नहीं है। बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने स्वयं को भी सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें बाबा महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला, जिसे वह अपने जीवन का विशेष क्षण मानते हैं। अंत में उन्होंने कामना की कि बाबा महाकाल की कृपा और आशीर्वाद देशवासियों पर सदैव बना रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com