-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Singrauli »
- Singrauli Love Affair Murder Girlfriend Killed Lover Over Marriage Pressure
सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: प्रीतेश जैन
Singrauli Crime News : सिंगरौली के मोरवा में कार में मिले युवक के शव का पुलिस ने खुलासा किया। प्रेम संबंध में शादी के दबाव से परेशान प्रेमिका ने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमी की हत्या कर दी थी।

प्रेमी की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Singrauli Love Affair Murder: सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में कार के अंदर मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने की थी। आरोप है कि युवक लगातार शादी का दबाव बना रहा था, जिससे परेशान होकर महिला ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सत्यप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है। उसके भाई राहुल गुप्ता उर्फ संजय निवासी भगत सिंह कॉलोनी ने 31 जुलाई की सुबह थाना मोरवा में सूचना दी थी कि सत्यप्रकाश उनकी मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार की चालक सीट पर अचेत अवस्था में पड़ा है। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। जांच के दौरान एफएसएल टीम की रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रिया गुप्ता, पत्नी स्वर्गीय सुनील गुप्ता, का मृतक के साथ पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। मृतक लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी विवाद के चलते महिला ने कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: 3 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की बढ़त सिमटी, कांग्रेस ने तीसरे राउंड में बनाई बढ़त
नरेंद्र सिंह तोमर के ‘गुलाटी’ वाले बयान पर सियासी घमासान, कुशवाह समाज में नाराजगी, कांग्रेस ने भी घेरा
Palghar: बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत
मुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर
सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी महिला ने शव को कार तक पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज में वह आधी रात के समय मृतक को कार के पास ले जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद उसने सुबह मृतक के भाई को फोन कर कार में होने की सूचना देकर घटना को सामान्य दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले।
ये भी पढ़ें : मुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत, दो गंभीर
आरोपी महिला कोर्ट में पेश
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में थाना मोरवा में अपराध क्रमांक 420/26 के तहत धारा 103(1) एवं 238(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Singrauli love affair murder girlfriend killed lover over marriage pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिंगरौली में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: शादी का दबाव बना रहा था युवक, प्रेमिका ने गला घोंटकर की हत्या
Aug 03, 2026 | 11:42 AM44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
Aug 03, 2026 | 11:39 AMSBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
Aug 03, 2026 | 11:37 AMBlack Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Aug 03, 2026 | 11:34 AMकिरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
Aug 03, 2026 | 11:25 AMराजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
Aug 03, 2026 | 11:14 AMदतिया उपचुनाव: 3 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की बढ़त सिमटी, कांग्रेस ने तीसरे राउंड में बनाई बढ़त
Aug 03, 2026 | 11:14 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













