बढ़े बस किराए के खिलाफ उतरा 'जेन जी'! छतरपुर के नौगांव में युवाओं ने SDM दफ्तर के बाहर दिया धरना

Chhatarpur Bus Fare Protest: छतरपुर के नौगांव में बढ़े हुए बस किराए को लेकर फूटा युवाओं का गुस्सा, जेन जी और अल्फा जेनरेशन के छात्रों ने एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना देकर की नारेबाजी
Gen Z protests against bus fare hike in Nowgong
छतरपुर में बस बढ़े बस किराए के खिलाफ उतरे जेन जी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gen Z protest in Nowgong Chhatarpur: छतरपुर जिले में बसों का किराया बढ़ाए जाने को लेकर अब युवाओं में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। बढ़े हुए बस किराए के विरोध में जेन जी और अल्फा जेनरेशन के युवाओं ने नौगांव एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि बस किराए में बढ़ोतरी का सीधा असर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना बसों से सफर करने वाले आम यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है।

दरअसल, नौगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र और युवा रोजाना पढ़ाई और काम के सिलसिले में बसों से सफर करते हैं। ऐसे में किराया बढ़ने के बाद उनके सामने अतिरिक्त आर्थिक बोझ खड़ा हो गया है। इसी के विरोध में युवाओं ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना दिया और बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की।

बस किराया बढ़ाए जाने के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने बस किराया बढ़ाए जाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पहले से ही महंगाई के चलते परिवारों पर आर्थिक दबाव है और अब सार्वजनिक परिवहन का किराया बढ़ने से छात्रों और आम यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन को बड़ा करने की दी चेतावनी

युवाओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि बस संचालकों द्वारा वसूले जा रहे बढ़े हुए किराए की जांच कराई जाए और यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर किराया वृद्धि पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

Gen Z protests against bus fare hike in Nowgong
मुरैना: जल्द खत्म होगा विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन! सरकार ने मान ली कैलारस शक्कर मिल को लेकर मांगे

"बस सेवा छात्रों और आन लोगों के लिए मजबूरी का साधन"

प्रदर्शन कर रहे जेन जी युवाओं ने कहा कि बस सेवा छात्रों और आम लोगों के लिए मजबूरी का साधन है, ऐसे में किराए में बढ़ोतरी किसी भी तरह उचित नहीं है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों से शहरों में आने वाले विद्यार्थियों को रोजाना आने-जाने में काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है।युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने की बात भी कही। उनका कहना है कि प्रशासन को बस संचालकों और यात्रियों के बीच किराए को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि आम लोगों से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों पर रोक लग सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com