-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Ukraine Kills Russian Agents Kiev Officer Murder
रूसी एजेंट को मारकर यूक्रेन ने लिया बदला, कीव में अधिकारी को मारने का था शक
- Written By: अक्षय साहू
Russia-Ukraine War: यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने कीव में SBU कर्नल की हत्या के मामले में दो रूसी एजेंटों को मार गिराया, जबकि रूसी ड्रोन हमलों में चार नागरिकों की मौत और 13 घायल हुए।

रूसी हमले के बाद आग बुझाते यूक्रेनी कर्मी (फोटो- सोशल मीडिया)
कीव: यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने रविवार को बताया कि उसने राजधानी कीव में एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या के मामले में संदिग्ध दो रूसी एजेंटों का पता लगाकर उन्हें मार गिराया है। एजेंसी के अनुसार, दोनों संदिग्ध गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें कीव क्षेत्र में ढेर कर दिया गया।
एजेंसी द्वारा जारी एक वीडियो में दोनों संदिग्धों के शव जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले सुरक्षा सेवा ने बताया था कि एक पुरुष और एक महिला पर SBU के कर्नल इवान वोरोनिच की गुरुवार को हुई हत्या में शामिल होने का संदेह है। यह हत्या एक निगरानी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।
रूसी ड्रोन हमलों में चार नागरिकों की मौत
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कर्नल इवान वोरोनिच रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में गुप्त अभियानों से जुड़े हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले वर्ष रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों द्वारा किए गए एक अचानक और भीषण हमले में अहम भूमिका निभाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
वहीं, यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रूस की ओर से ड्रोन हमले लगातार जारी हैं। शनिवार रात रूस ने कुल 60 ड्रोन छोड़े, जिनमें से 20 को मार गिराया गया और 20 को इलेक्ट्रॉनिक रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, डोनेट्स्क और खेरसॉन क्षेत्रों में हुए रूसी हमलों में चार नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हुए हैं।
उत्तर कोरिया के समर्थन से बढ़ा संकट
यूक्रेन ने बताया कि शनिवार को रूस ने एक बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें चर्निव्त्सी में दो लोगों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए। इस हमले में खारकीव, लविव, लुत्स्क और सुमी जैसे शहरों को निशाना बनाया गया। जुलाई माह में यह तीसरा बड़ा हमला है, जिसमें रूस ने 500 से अधिक ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग किया।
ये भी पढ़े: ‘नॉर्थ कोरिया को छेड़ा तो…’रूस ने अमेरिका-जापान सहित इस देश को दी खौफनाक धमकी
इस बीच, डोनेट्स्क क्षेत्र के म्यकोलाइवका और मिर्ने गांवों पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी खुफिया एजेंसी SBU ने दो रूसी एजेंटों को मार गिराया, जो कीव में एक वरिष्ठ अधिकारी की हत्या में शामिल थे। उधर, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस को बिना शर्त समर्थन देने का आश्वासन दिया है। इससे रूस-यूक्रेन युद्ध और गहराता हुआ नजर आ रहा है।
Ukraine kills russian agents kiev officer murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













