- Hindi News »
- World »
- Putin Angry Over Ukraine Missiles 728 Drones Launched
यूक्रेन को मिसाइल देने पर भड़के पुतिन, एक रात में बसाए 728 ड्रोन, ट्रंप नाराज
रूस ने यूक्रेन पर डिकॉय ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें लुत्स्क सहित 11 क्षेत्र निशाना बने; यह अमेरिका से हथियार मिलने के बाद रूस का नया सैन्य अभियान बताया गया।
- Written By: अक्षय साहू

रुस ने यूक्रेन पर बरसाए ड्रोन (फोटो- सोशल मीडिया)
कीव: यूक्रेन की वायुसेना ने बुधवार को दावा किया कि रूस ने बीती रात यूक्रेन पर 728 ‘शाहिद’ और ‘डिकॉय’ ड्रोन से हमला किया, साथ ही 13 मिसाइलें भी दागीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि इस हमले में सबसे अधिक क्षति उत्तर-पश्चिमी यूक्रेन के लुत्स्क शहर को हुई, जो पोलैंड और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है। इसके अलावा, देश के 10 अन्य क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।
लुत्स्क में यूक्रेनी सेना के हवाई अड्डे मौजूद हैं, जहां से मालवाहक और लड़ाकू विमान नियमित उड़ानें भरते हैं। पश्चिमी यूक्रेन का यह इलाका युद्ध के दौरान रसद की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यहां के हवाई अड्डों और डिपो में विदेशी सैन्य सहायता की आपूर्ति होती है, जिसे बाद में देश के अन्य हिस्सों में भेजा जाता है। रूस ने ये हमले अमेरिका द्वारा यूक्रेन को फिर से हथियार देने के बाद किया। इस हमले के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी नाराज हैं।
रूस ने शुरू किया नया अभियान
रूस ने हाल ही में बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर यूक्रेनी वायु रक्षा को कमजोर करने की कोशिश की है, जिसमें अधिकतर डिकॉय ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले चार जुलाई की देर रात से अगले दिन तक भी रूस ने यूक्रेन पर हमले जारी रखे थे। इसके अलावा, रूस की बड़ी सेना ने 1,000 किलोमीटर लंबी अग्रिम पंक्ति के कुछ हिस्सों में घुसपैठ के लिए एक नया अभियान भी शुरू किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Ivanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफास
US Iran Peace: शांति की रट केवल छलावा! खुफिया रिपोर्ट का दावा- पीठ पीछे कुछ और ही खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान
Trump Iran Tension: ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ अटका, अरब देशों के इनकार के बाद ईरान पर रुख हुआ नरम
Iran America War: ट्रंप भड़के, ईरान के सुप्रीम लीडर ने यूरेनियम देश से बाहर भेजने से किया इनकार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि रूस बीती रात पश्चिमी यूक्रेन पर हुए हमलों के जरिए अपनी मंशा थोपना चाहता है, जबकि अमेरिका के नेतृत्व में चल रहे शांति प्रयास कमजोर पड़ रहे हैं। उन्होंने यूक्रेन के सहयोगियों से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की। अधिकारियों के मुताबिक, रात भर चली बमबारी के दौरान कीव क्षेत्र में दो लोग घायल हुए हैं, और आपातकालीन दल नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
इजराइल के इस अटैक से दुश्मन पूरी तरह से सन्न था, बोला- सपने में भी नहीं सोचा ऐसा
कारगर साबित हो रहा है यूक्रेनी ‘इंटरसेप्टर ड्रोन’
वायुसेना ने कहा कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 296 ड्रोन को मार गिराया जबकि 415 ड्रोन तथा सात मिसाइलें रडार से बचकर निकल गए या उन्हें अवरुद्ध (जाम) कर दिया गया। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के शाहिद ड्रोन का मुकाबला करने के लिए विकसित यूक्रेनी ‘इंटरसेप्टर ड्रोन’ काफी कारगर साबित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश हमलों को नाकाम कर दिया गया है और ड्रोनों का घरेलू उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ )
Putin angry over ukraine missiles 728 drones launched
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘नवभारत सोशल इम्पैक्ट समिट 2026’ में बोले चंद्रकांत पाटिल, समाजसेवा को बताया सच्ची ऋषि परंपरा
May 23, 2026 | 08:43 AMIvanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफास
May 23, 2026 | 08:35 AMनागपुर में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, नंदनवन में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; शहर में दहशत
May 23, 2026 | 08:34 AMYavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
May 23, 2026 | 08:29 AMचंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
May 23, 2026 | 08:29 AMNCERT की किताबों से अब गायब होंगे कार्टून? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी के बाद छिड़ा बड़ा संग्राम
May 23, 2026 | 08:25 AMनागपुर में रिश्तों का कत्ल: 20 हजार रुपए के विवाद में नाती ने नानी की बेरहमी से की हत्या
May 23, 2026 | 08:21 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM













