-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vidarbha Won By 9 Wickets Against Baroda Hardik Smack 133 Run
हार्दिक पांड्या के तूफानी शतक पर फिरा पानी, विदर्भ ने बड़ौदा को रौंदा; टीम में मिली लगातार दूसरी हार
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Hardik Pandya Century: हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ 133 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के जड़े। हालांकि, इसके बाद भी उनकी टीम का हार का सामना करना पड़ा है।

हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Baroda vs Vidarbha, Elite, Group B: बड़ौदा को शनिवार को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में विदर्भ के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हार्दिक पंड्या ने अपनी पारी में 92 गेंदों में 133 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के और 11 चौके शामिल थे। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दौरान 39वें ओवर में लगातार पांच छक्के और एक चौका भी लगाया।
बड़ौदा का स्कोर एक समय पांच विकेट पर केवल 71 रन था, लेकिन हार्दिक की आक्रामक पारी ने टीम को नौ विकेट पर 293 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि, विदर्भ ने लक्ष्य का पीछा आसानी से करते हुए 41.4 ओवर में 294 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत में अमन मोखाडे ने 121 गेंदों में नाबाद 150 रन और ध्रुव शोरे ने 76 गेंदों में 65 रन की अहम पारी खेली। विदर्भ की यह लगातार पांच मैचों में चौथी जीत थी, जबकि बड़ौदा को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
हार्दिक पांड्या का पहला शतक
हार्दिक पांड्या ने इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लिस्ट ए में अपना पहला शतक जड़ा। 39वें ओवर में विदर्भ के स्पिनर पार्थ रेखाडे को निशाना बनाते हुए उन्होंने इस ओवर में कुल 34 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के और एक चौका शामिल था। बड़ौदा की ओर से हार्दिक के बाद दूसरा सर्वोच्च स्कोर विष्णु सोलंकी का 26 रन था, जो उनके दबदबे को और उजागर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
हार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
66 से 100 तक पहुंचे सिर्फ एक ओवर में
पारी के 39वें ओवर में हार्दिक का तूफान देखने को मिला। विदर्भ की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखडे 39वां ओवर लेकर आएं। इस ओवर में हार्दिक पांड्या ने पहले पांच गेंदों पर छक्का लगाया। उसके बाद अंतिम गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। इस ओवर से पहले हार्दिक 62 गेंदों पर 68 रन बनाकर खेल रहे थे और अगली 6 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
अन्य मुकाबलों का हाल
ग्रुप के अन्य मैचों में हैदराबाद ने राजकोट में चंडीगढ़ को 136 रन से हराया। तिलक वर्मा ने 109 गेंद में 118 रन की पारी खेली और टीम ने नौ विकेट पर 286 रन बनाए। चंडीगढ़ की टीम 150 रन पर समेट दी गई। मोहम्मद सिराज ने आठ ओवर में सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट लिया।
यह भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी में पंत की कप्तानी पारी का इनाम, BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में दी जगह
उत्तर प्रदेश ने 48 ओवर के मैच में समीर रिजवी की नाबाद 80 रन की पारी के दम पर पांच विकेट पर 322 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 264 रन पर सिमट गई। उत्तर प्रदेश की जीत में जीशान अंसारी (3 विकेट), कुलदीप यादव (2 विकेट), प्रशांत वीर (1 विकेट) और विप्रज निगम (1 विकेट) की स्पिन चौकड़ी का अहम योगदान रहा। इसके अलावा, बंगाल ने ग्रुप के अन्य मैच में असम को 85 रन से हराया।
Vidarbha won by 9 wickets against baroda hardik smack 133 run
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














