- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Deverakonda Kingdom 2 Cancelled Director Naga Vamsi Reaction
फ्लॉप होते ही बंद हुआ ‘किंगडम 2’ का रास्ता, विजय देवरकोंडा की फिल्म पर डायरेक्टर का बड़ा बयान
Vijay Deverakonda Kingdom 2 cancelled: विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिसके बाद डायरेक्टर नागा वामसी ने साफ कर दिया है कि अब ‘किंगडम 2’ नहीं बनेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Director Naga Vamsi Revealed Kingdom 2 Shelved: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था। फिल्म 2025 में रिलीज हुई, लेकिन उम्मीदों के उलट यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। कमजोर प्रदर्शन के चलते अब मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल ‘किंगडम 2’ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। फिल्म के डायरेक्टर नागा वामसी ने खुद पुष्टि कर दी है कि अब इस फिल्म का दूसरा भाग नहीं बनाया जाएगा।
आइडलब्रेनलाइव से बातचीत के दौरान नागा वामसी ने फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अब अपनी फिल्मों का जरूरत से ज्यादा प्रचार या आत्म-प्रशंसा नहीं करना चाहते, क्योंकि साल 2025 में यही रणनीति उनके लिए नुकसानदायक साबित हुई। उनके मुताबिक, ज्यादा हाइप बनाना कभी-कभी फिल्म के खिलाफ भी जा सकता है।
‘किंगडम 2’ को लेकर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
नागा वामसी ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें रिलीज से पहले ही अंदाजा हो गया था कि ‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, “रिलीज से करीब एक हफ्ते पहले मुझे एहसास हो गया था कि फिल्म में कुछ कमी है। बात हिट या फ्लॉप की नहीं थी, बल्कि फिल्म की आत्मा कमजोर लग रही थी।”
सम्बंधित ख़बरें
The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर लगा ब्रेक, धुरंधर 2 के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा खेल
Ranveer Singh Film Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पेड रिव्यू कलेक्शन ने तोड़े रिकॉर्ड
Mohan Babu Controversy: कभी प्रॉपर्टी तो कभी सौंदर्या केस, मोहन बाबू का विवादों से रहा पुराना नाता
पहली फिल्म से रातों-रात स्टार बनीं तनुश्री दत्ता, फिर बॉलीवुड छोड़ अध्यात्म की राह पर चली गई एक्ट्रेस
डायरेक्टर के अनुसार, फिल्म को इमोशनली ज्यादा मजबूत होना चाहिए था, लेकिन कहीं न कहीं उसकी मूल भावना गायब थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ‘किंगडम’ कोई खराब फिल्म नहीं थी, फिर भी उन्हें अंदर से शक था कि दर्शकों से वह कनेक्ट नहीं कर पाएगी। मेकर्स की पूरी कोशिश थी कि पहले दिन फिल्म अपने बजट का बड़ा हिस्सा निकाल ले, क्योंकि रिलीज के बाद किसी भी चीज को बदला नहीं जा सकता।
ये भी पढ़ें- पत्नी के गहने, घर गिरवी रखकर डायरेक्टर ने बनाई थी ‘महावतार नरसिम्हा’, फिल्म ने रच दिया था इतिहास
फिल्म फ्लॉप को लेकर कही ये बात
फिल्म की नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए नागा वामसी ने साफ कहा कि वह इसके लिए किसी और को दोषी नहीं ठहराते। उनके मुताबिक, अगर फिल्म फ्लॉप हुई है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की है। उन्होंने माना कि शायद कास्टिंग, म्यूजिक या कहानी के ट्रीटमेंट में कहीं चूक हुई, लेकिन अभी भी वह ठीक-ठीक वजह नहीं समझ पाए हैं।
सीक्वल को लेकर उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “हम ‘किंगडम 2’ नहीं बना रहे हैं। अभी इस पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। इससे गौतम को ही नुकसान होगा।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह भविष्य में एक अलग प्रोजेक्ट पर फिर से सहयोग करेंगे।
Vijay deverakonda kingdom 2 cancelled director naga vamsi reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
The Kerala Story 2 Collection: द केरल स्टोरी 2 की कमाई पर लगा ब्रेक, धुरंधर 2 के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा खेल
Mar 19, 2026 | 07:57 AMगर्मी के बीच कुदरत का खेल: 20 राज्यों में आंधी-बारिश का हाई अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल!
Mar 19, 2026 | 07:55 AMईरान ने कतर में किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, LNG प्लांट पर दागी मिसाइलें, भारत की बढ़ी टेंशन
Mar 19, 2026 | 07:54 AMदिल्ली पहुंचे सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे, CEC बैठक के बीच तेज हुई राजनीतिक हलचल
Mar 19, 2026 | 07:50 AM19 मार्च का इतिहास: भारत-बांग्लादेश रिश्तों की नींव, 1972 की ऐतिहासिक मैत्री संधि
Mar 19, 2026 | 07:49 AMनवभारत संपादकीय: राज्यसभा चुनाव में क्रॉसवोटिंग चिंताजनक, विपक्ष की एकजुटता पर फिर सवाल
Mar 19, 2026 | 07:38 AMRanveer Singh Film Dhurandhar 2: धुरंधर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पेड रिव्यू कलेक्शन ने तोड़े रिकॉर्ड
Mar 19, 2026 | 07:30 AMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM












