-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Russia Ukraine War Parade Of Chinese Soldiers Supporting Russia In Ukraine 155 Soldiers Involved
Russia-Ukraine War: रूस का साथ दे रहे चीनी सैनिकों की यूक्रेन में परेड, सैकड़ों सैनिक यूक्रेन के खिलाफ जंग में शामिल
- Written By: सौरभ शर्मा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा 155 चीनी नागरिक यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के साथ लड़ाई में शामिल हैं। उनमें से दो को पूर्वी डोनेट्स्क में पकड़ा गया। बीजिंग ने जहाँ इस दावे को बेबुनियाद बताया।

रूसी सेना में शामिल चीनी सैनिकों की मीडिया के सामने उपस्थति
कीव/मॉस्को/बीजिंग: रूस-यूक्रेन युद्ध में जब कूटनीतिक रास्ते कम पड़ने लगे, तब यूक्रेन ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने दुनिया का ध्यान खींच लिया। चीन के उस दावे को झूठा साबित करने के लिए कि उसके नागरिक युद्ध में शामिल नहीं हैं, कीव ने मानवाधिकार नियमों को तोड़ते हुए चीनी कैदियों की मीडिया के सामने ला के रख दिया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, 155 चीनी नागरिक रूस की सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं। इनमें से दो पूर्वी डोनेट्स्क में पकड़े गए थे। जबकि बीजिंग ने इस दावे को बेबुनियाद बताया, यूक्रेन ने सबूतों के साथ उन्हें दुनिया के सामने पेश किया।
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, पकड़े गए चीनी सैनिकों को प्रेस के सामने लाया गया, जहां उन्होंने खुलासा किया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने रूस की सेना में शामिल होने का फैसला किया। एक कैदी ने बताया कि कोविड-19 के बाद नौकरी खोने के बाद, रूस में मिलने वाली 2.5 लाख रूबल की सैलरी (करीब 2,57,889 रुपये) उनके लिए बहुत आकर्षक राशि थी।
मामले में खुले कई राज
इनमें से एक को मेडिकल ट्रेनिंग के नाम पर बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उसे लड़ाई के लिए ट्रेनिंग दी गई। सैनिक ने यह भी बताया कि कम्यूनिकेशन बेरियर की उन्हें बहुत ज्यादा दिक्कत रही है। भाषा की बाधा और दस्तावेजों की जानकारी न होने के कारण उन्हें सिर्फ इशारों से ही संवाद करना पड़ता था।
सम्बंधित ख़बरें
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
चीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
AI Science Race: चीन को पछाड़ने के लिए अमेरिका ने बनाया बड़ा प्लान, AI रिसर्च में होगा भारी निवेश
ASEAN में एस. जयशंकर की दो टूक, समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य और आतंकवाद पर हो वार
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीजिंग को सब जानकारी थी, सबकी निगाहें चीन की भूमिका पर
जेलेंस्की ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि ये सब चीन सरकार की आधिकारिक नीति है, लेकिन उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि “बीजिंग जानता है कि क्या हो रहा है।” इसी के जरिए जेलेंस्की अब वॉशिंगटन का ध्यान फिर से अपनी ओर खींचना चाहते हैं, खासकर ऐसे समय में जब ट्रंप प्रशासन चीन के खिलाफ पहले से ही आक्रामक नीति अपना रहा है। यूक्रेन का यह कदम जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी करता दिखा, वहीं उसने एक बड़ा भू-राजनीतिक संदेश भी दे दिया: अगर आप खामोश रहेंगे, तो हम आपको दुनिया के सामने बेनकाब कर देंगे।
चीन शर्मिंदा हुआ
राष्ट्रपति जेलेंस्की को दिए गए अपने जवाब में, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम दोहराना चाहेंगे कि चीन यूक्रेनी संकट का आरंभकर्ता नहीं है, न ही चीन इसमें भाग लेने वाला पक्ष है, और कहा कि हम संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे चीन की भूमिका को सही ढंग से और गंभीरता से समझें और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी न करें।
Russia ukraine war parade of chinese soldiers supporting russia in ukraine 155 soldiers involved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














