- Hindi News »
- World »
- Ukraine War Mid Russia Bad Weather Destroys Crops Rostov Emergency
पुतिन के लिए बुरी खबर! यूक्रेन जंग के बीच हालात काबू से बाहर, कई इलाकों में लगी इमरजेंसी
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध का तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच रूस के कई क्षेत्रों में संघीय स्तर पर इमरजेंसी लागू करने का निर्णय लिया गया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Agricultural Emergency: 28 सितंबर की रात रूस ने यूक्रेन पर लगातार 12 घंटे तक मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला किया। इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जानकारी दी कि रूस ने एक ही रात में 500 ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलें दागीं। राजधानी कीव और दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिजझिया इस हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
इस हमले में सात जिलों में भारी तबाही हुई। जिसमें 14 लोग घायल हुए, जबकि आसपास के कीव ओब्लास्ट में 28 लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। जापोरिज़झिया में भीषण मिसाइल हमले में 38 लोग घायल हुए, जिनमें तीन बच्चे हैं और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। रात भर ईरानी शाहेद मॉडल ड्रोन से कई क्षेत्रों में दहशत फैली रही। कीव, ज़ापोरिज़झिया, खमेलनित्सकी और सुमी में विस्फोटों की आवाज़ें गूंजती रहीं। इस दौरान रूस के Tu-95 और MiG-31K बमवर्षक विमान भी उड़ते देखे गए, जिसके चलते पूरे यूक्रेन में हवाई अलर्ट जारी किया गया।
इमरजेंसी लागू करने का निर्णय
इसी बीच अब ये खबर आ रही है कि रूस की सरकार ने दक्षिणी रोस्तोव इलाके के कृषि क्षेत्र में संघीय स्तर पर इमरजेंसी लागू करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम ने फसलों को गंभीर नुकसान पहुँचाया है, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ा है। इससे पहले जून में रोस्तोव ने सूखे की वजह से क्षेत्रीय कृषि आपातकाल घोषित किया था, ताकि किसान अपने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा प्राप्त कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
Donald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
US फौज में ऑल इज नॉट वेल…जंग के बीच रक्षा मंत्री सेना प्रमुख को ‘जबरदस्ती’ करवा रहे हैं रिटायर, मचा बवाल
ईरान की टूटी कमर! अमेरिका-इजरायल ने एक और टॉप कमांडर को मार गिराया, तेहरान में मची खलबली
इजरायल और खाड़ी देशों पर ईरान ने दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें; ट्रंप के ‘खतरा खत्म’ होने के दावे को दी चुनौती
नई योजनाओं को शुरू का रास्ता
रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने बताया कि संघीय स्तर पर घोषित आपातकाल किसानों की मदद के लिए नई योजनाओं को शुरू करने का रास्ता खोलेगा। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा कि राष्ट्रपति और कृषि मंत्री ओक्साना लुत के साथ इस आपात स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई है। इसका पहला नतीजा प्राथमिकता वाले ऋणों की सीमा बढ़ाना है। अब सबसे अहम मुद्दा करीब 300 ऐसे मौजूदा ऋणों का विस्तार करना है, जिन्हें किसान समय पर चुका पाने में असमर्थ हैं।
यह भी पढ़ें:- हमले के खौफ से कांपा डेनमार्क, बंद किया एयरस्पेस, ड्रोन उड़ाने पर भी लगी सख्त पाबंदी
स्थानीय प्रशासन का अनुमान है कि इस वर्ष प्रमुख कृषि इलाकों में करीब 10 लाख हेक्टेयर फसलें सूखा और ठंड झेलने से नष्ट हो गईं। इसका सीधा असर रूस के अनाज उत्पादन पर पड़ रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा गेहूं निर्यातक है। सोवेकॉन कंसल्टेंसी का कहना है कि खराब मौसम की वजह से 2015 के बाद पहली बार रोस्तोव रूस का नंबर-1 गेहूं उत्पादक क्षेत्र नहीं रहेगा। उसकी जगह अब पास का इलाका स्टावरोपोल शीर्ष पर पहुंच जाएगा।
Ukraine war mid russia bad weather destroys crops rostov emergency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में EV चार्जिंग प्रोजेक्ट फ्लॉप? करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला अपेक्षित उपयोग
Apr 03, 2026 | 08:24 AMसोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू
Apr 03, 2026 | 08:09 AMDonald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
Apr 03, 2026 | 08:05 AMवॉशरूम के बाहर अचानक मिला ऑफर बना टर्निंग पॉइंट, विक्रांत मैसी ने ऐसे शुरू किया अपने सपनों का सफर
Apr 03, 2026 | 08:05 AMWeather Update: अप्रैल में ‘मॉनसून’ जैसा अहसास! दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:00 AMसुसाइड नोट में नाम के बावजूद क्लीन चिट? अशोक खरात केस में पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Apr 03, 2026 | 07:55 AMSunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
Apr 03, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM













