
Aaj Ki Taza Khabar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आरएसएस आज नागपुर में अपना शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित करेगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि रहेंगे। इसके साथ ही से आज विजयदशमी और गांधी जयंती भी है। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज में जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। वहीं डाक विभाग आज से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत करेगा, जिसका उद्देश्य देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में मौजूद अपने विशाल कार्यबल को सक्रिय कर पिछली उपलब्धियों से आगे निकलना है। देश और दुनिया की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे पेज पर नजर बनाए रखें।
02 Oct 2025 09:02 PM (IST)
मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा, "कि युवाओं का एक समूह देवी दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए खंडवा के जामली गांव आया था...ट्रॉली पलट गई और कई युवक डूब गए...11 लोग लापता हैं। 10 शव बरामद किए गए हैं।"
#WATCH | Khandwa, MP | Collector of Khandwa, Rishav Gupta says, "...A group of young people had come to Jamli village in Khandwa to immerse the idols of goddess Durga...The trolley overturned and several young men drowned... 11 people are missing. 10 bodies have been… https://t.co/7pT0Q9LXEu pic.twitter.com/A6azPwbLGu
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 08:16 PM (IST)
भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कल 9 राज्यों में बहुत भयंकर बारिश होने वाली है। इसके साथ कई अन्य राज्यों में मध्यम से भारी बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उत्तर-पश्चिमी भारतीय राज्यों को में ऐसा नहीं होने वाला है। कल आपके राज्य का मौसम कैसा होने वाला है?
02 Oct 2025 07:38 PM (IST)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर संविधान सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के लिए इनका अमूल्य योगदान हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर संविधान सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के लिए इनका अमूल्य योगदान हर किसी को प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/rnBytXlSoS
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025
02 Oct 2025 06:52 PM (IST)
दशहरे के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मानवता अच्छाई की जीत से फलती-फूलती है। जब आतंकवाद रूपी दानव मानव जाति पर आक्रमण करता है, तो उसका सफाया करना आवश्यक हो जाता है। भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर, आतंकवाद रूपी रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। इसके लिए हम भारत माता की रक्षा करने वाले प्रत्येक योद्धा के समक्ष नतमस्तक हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।
#WATCH | Delhi: On #VijayaDashami, President Droupadi Murmu says, "...Humankind thrives with the victory of good. When the demon of terrorism attacks humankind, it becomes essential to hunt it. Operation Sindoor by the Indian forces is a symbol of the victory of humanity over the… pic.twitter.com/vJ4eWUKJN3
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 06:51 PM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी देखा।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu watches the burning of effigies, as she attends the #VijayaDashami festivities organised by Shri Dharmic Leela Committee.
(Video Source: President of India/YouTube) pic.twitter.com/0tNQrsVxRm
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 05:44 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8 बच्चों के नदी में डूबने की ख़बर सामने आ रही है। अब तक नदी से 3 लड़कों के शव को निकाल लिया गया है, जबकि 5 बच्चे अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
02 Oct 2025 04:12 PM (IST)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया में एक कार्यक्रम को दौरान कहा कि भारत में अपार क्षमताएं हैं। जनसंख्या के लिहाज़ से इसका आकार अब चीन से बड़ा है। लेकिन भारत, चीन से बिल्कुल अलग व्यवस्था है। जहां चीन बहुत केंद्रीकृत और एकरूप है, वहीं भारत विकेंद्रीकृत है, और यहां अनेक भाषाएं, अनेक संस्कृतियां, अनेक परंपराएं और अनेक धर्म हैं। इसलिए भारत एक बहुत ही जटिल व्यवस्था है। और भारत की जो ताकतें हैं, वे ज़रूरी नहीं कि चीन की ताकतें ही हों। वे अलग हैं।
Colombia: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "India has tremendous potential. It's size is bigger than China now in terms of population. But India is a completely different system than China. So whereas China is very centralized, uniform, India is decentralized, and has multiple… pic.twitter.com/RhkQRxkZeh
— IANS (@ians_india) October 2, 2025
02 Oct 2025 03:08 PM (IST)
विजयादशमी के अवसर पर और आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर में उधमसिंह नगर के शिव नगर स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजा में भाग लिया। इस मौके पर , उधमपुर के नगर संघ चालक श्रीकृष्ण नागर ने बताया कि आज उधमपुर शहर में 13 स्थानों पर ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम संघ गणवेश में आयोजित किए जा रहे हैं और कार्यकर्ता अपने परिवारों के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं।"
#WATCH | Udhampur, J&K | Nagar Sangh Chalak Udhampur, Shri Krishan Nagar, says, "Today, these programs are being held at 13 locations in Udhampur city. They are being held in Sangh uniform, and workers are attending with their families..." pic.twitter.com/6Yzd0OWF6n
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 02:34 PM (IST)
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की शोभा यात्रा पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "महाराज जी आज सीएम की बजाय पीठाधीश्वर के रूप में निकलेंगे। पूरा देश हर साल विजयादशमी पर होने वाली इस शोभा यात्रा का इंतजार करता है।"
#WATCH | Gorakhpur, UP | On CM Yogi Adityanath's shobha yatra, BJP MP Ravi Kishan says, "Maharaj Ji will step out as a 'peethadhishwar' today instead of CM... The whole nation waits for this shobha yatra every year, which happens on Vijayadashmi..." pic.twitter.com/YosKyctAj3
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 02:11 PM (IST)
विजयादशमी पर गोधरा में पंचमहल पुलिस ने असामाजिक प्रवृत्तियों से जुड़े लोगों के मकानों और अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई की।
गोधरा के जिलाधिकारी एनबी मोदी ने बताया कि नागा तलावड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने करीब 35 अवैध अस्थायी और स्थायी ढांचों को ध्वस्त किया जा रहा है।
02 Oct 2025 01:25 PM (IST)
भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 1956 में विजयदशमी के दिन ही हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म स्वीकारा था। गुरुवार को उनके 69वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर देशभर से बौद्ध अनुयायी इस उत्सव को मनाने के लिए नागपुर में बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र 'दीक्षाभूमि' में एकत्र हुए हैं।
02 Oct 2025 10:56 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रतिष्ठित गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे भारतीय संगीत जगत के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति करार दिया।
02 Oct 2025 10:54 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित संगठन मुख्यालय में विजयादशमी के मौके पर भाषण देते हुए कहा कि देश और समाज की उन्नति के लिए नए आर्थिक व सामाजिक नजरिए को अपनाने की आवश्यकता है।
02 Oct 2025 10:27 AM (IST)
राजस्थान के जैसलमेर में 1055 आर्टिलरी रेजिमेंट के डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार ने कहा कि वे पूरे देशवासियों को शस्त्र पूजन की शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने बताया कि शस्त्र पूजन इसलिए किया जाता है क्योंकि सेना और हथियार हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया था, जिसमें बड़ी ताकत का इस्तेमाल करके दुश्मन की योजनाओं को विफल किया गया। पंकज कुमार ने यह भी कहा कि उनका मनोबल बहुत ऊंचा है और जब भी अवसर मिलेगा, वे पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ने को तैयार हैं।
#WATCH | Jaisalmer, Rajasthan: Pankaj Kumar, Deputy Commandant, 1055 Artillery Regiment, says, "We congratulate the entire nation on the occasion of Shastra Poojan and we do this Shastra Poojan because we are with them and they are with us. We had also participated in Operation… https://t.co/MwnJC3I5Wn pic.twitter.com/Ub2AkTqPUf
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 09:54 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी 2025 के मौके पर गोरखनाथ मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।
#WATCH | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath offers prayers at Goraknath Temple on the occasion of #Vijayadashami2025 pic.twitter.com/CUOoJimdte
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 09:14 AM (IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर विजय घाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu pays tribute to former PM Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on his birth anniversary.
(Source: DD) pic.twitter.com/DkwNLyEKPW
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 08:08 AM (IST)
नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता विजयादशमी उत्सव के अवसर पर एकत्र हुए और संघ प्रार्थना का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई विशिष्ट हस्तियां मौजूद रहीं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में शामिल हुए हैं।
#WATCH | Maharashtra | Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) members recite Sangh Prarthana as they gather to celebrate #VijayaDashami in Nagpur
RSS chief Mohan Bhagwat, Union Minister Nitin Gadkari, Maharashtra CM Devendra Fadnavis and other dignitaries are present.
Former… pic.twitter.com/FZxBlS975v
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 07:42 AM (IST)
आज दिल्ली स्थित राजघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to #MahatmaGandhi at Raj Ghat, on his birth anniversary today.
(Source: DD) pic.twitter.com/fONpuXeJa2
— ANI (@ANI) October 2, 2025
02 Oct 2025 07:17 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी को साहस, ज्ञान और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले।
देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025
02 Oct 2025 06:56 AM (IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सेहत बीमा योजना की शुरुआत करने वाले हैं। इस योजना के अंतर्गत लोगों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
02 Oct 2025 06:43 AM (IST)
पद्मविभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनकी पुत्री नम्रता मिश्रा ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार काशी में किया जाएगा।
02 Oct 2025 06:33 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि आने वाले 24 सप्ताह के भीतर उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हो सकती है।






